फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Miscreants beat the young man brutally

MP News: बदमाशों ने युवक की बेरहमी से की पिटाई, रंगदारी नहीं देने पर उधेड़ दी खाल, बेहोश हुआ तो छोड़कर भागे

Mon, 12 Feb 2024 11:48 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 12 Feb 2024 11:48 AM IST
सार

MP News: भिंड जिले में एक युवक की कुछ बदमाशों ने घंटों तक इस कदर बेरहमी से पिटाई की उसकी खाल तक उधड़ गई। जब युवक अधमरा हो गया तो उसे छोड़ कर भाग गये। इस घटना के बाद किसी तरह आसपास से मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Miscreants beat the young man brutally
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिंड में बदमाशों को अब पुलिस का डर नहीं रहा है, ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि शहर के बीचोंबीच नगर पालिका परिसर में करीब 7-8 बदमाशों ने एक युवक को अगवा कर बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ित युवक का नाम अभय सिंह राजावत है जो शहर के विक्रमपुरा इलाके का रहना वाला है, पीड़ित के मुताबिक वह अपने रिश्तेदार भाई के घर सीता नगर गया था। वहां से लौटते समय कुछ बदमाशों ने अपनी गाड़ी उसके वाहन के आगे लगा दी। इसके बाद जबरन उन लोगों ने अभय सिंह को अपनी कार में बैठाया और नगर पालिका परिसर में ले गये।

विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी पुलिस
अभय के मुताबिक वहां करीब 7-8 लोग थे, जिनमें से वह 4 लोगों को पहचानता था। बदमाशों ने उससे रंगदारी की और जब विवाद बढ़ा तो लेदर की बेल्टों और डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित युवक ने बताया कि बदमाशों ने करीब 2 से ढाई घंटे तक बारी बारी उसे पीटा। जब वह बेहोश हो गया तो उसे वहीं पड़ा छोड़ सभी फरार हो गये। पीड़ित ने बताया कि जब उसे होश आय तो उसने अपने परिवार के लोगों को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों से उसे अस्पताल पहुंचाया, साथ ही कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed