फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Jitu Patwari in Bhind says that PM Modi language is like Ravana

MP LS Polls: भिंड में जीतू पटवारी बोले- पीएम की भाषा रावण जैसी, उन्हें महसूस हो रहा है कि वे हारने वाले हैं

Sat, 27 Apr 2024 05:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 27 Apr 2024 05:37 PM IST
सार

भिंड में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी बोले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाषा रावण जैसी है। मतदान प्रतिशत उन्हें महसूस करा रहा है कि वे हारने वाले हैं।

विज्ञापन
Jitu Patwari in Bhind says that PM Modi language is like Ravana
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी मंगलसूत्र से लेकर नफरत, बंटवारा...हर तरह की भाषा बोल रहे हैं। मतदान का प्रतिशत उन्हें महसूस करा रहा है कि वे हारने वाले हैं। बीजेपी के 400 पार के नारे पर बोले कि रावण भी कहता था कि मुझे मारने वाला संसार में कोई नहीं, लेकिन राम ने उसका वध किया। पीएम की भाषा रावण जैसी है, अहंकार रावण जैसा है और अहंकार हमेशा हारता है।

विज्ञापन


बता दें, भिंड-दतिया लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया के समर्थन में सभा के लिए उमरी पहुंचे। इससे पहले मीडिया से चर्चा में पटवारी ने कहा, अभी जो लोग प्रलोभन में बीजेपी में शामिल हुए हैं, चुनाव के बाद ये लोग कहां होंगे, यह चुनाव के बाद पता चल जाएगा।
विज्ञापन




उमरी की चुनावी सभा में भिंड-दतिया की मौजूदा सांसद व भाजपा प्रत्याशी संध्या राय के लिए जीतू पटवारी ने कहा, कभी उन्होंने संसद में खड़े होकर पीएम मोदी से आंख में आंख डालकर किसानों, युवाओं, अग्निवीरों के लिए प्रश्न किया। अब अग्निवीर योजना में बच्चे जाना नहीं चाहते। कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि अग्निवीर योजना को खारिज कर देंगे। पुरानी भर्ती करेंगे, जो युवा अभी चार साल के लिए अग्निवीर योजना में आए हैं, उन्हें निकालेंगे नहीं, आगे ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी चाइना का माल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, लोकसभा प्रत्याशी फूल सिंह बरैया ने कहा हमारी बहन मायावती कहती हैं कि हम बाबा साहब अंबेडकर के अनुयायी हैं। लेकिन, वे संविधान बचाने वालों का साथ नहीं दे रही हैं। अलग से अपना उम्मीदवार खड़ा कर रही हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिटलर के पद्चिन्हों पर चल रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा कि पहले-दूसरे चरण के बाद भाजपा की दाल पतली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed