फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Bhind: The maternal uncle beat the ascetic nephew to death

Bhind: मामा ने संन्यासी भांजे को पीट-पीटकर मार डाला, दो दिन पहले उपलों में आग लगाने का लिया बदला

Fri, 21 Apr 2023 05:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 21 Apr 2023 05:29 PM IST
सार

भिंड जिले के दबोह थाना क्षेत्र के कुंवरपुरा गांव में मामा ने अपने भांजे को मामूली विवाद का बदला लेने के इरादे से जमकर पीटा, जिससे भांजे की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में चार लोगों पर प्रकरण दर्ज किया है।

विज्ञापन
Bhind: The maternal uncle beat the ascetic nephew to death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के भिंड में मामा ने संन्यासी भांजे को पीट-पीटकर मार डाला। इसमें मामा के बेटों ने भी साथ दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मामा ने दो दिन पहले हुई एक छोटी से घटना का बदला लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला भिंड जिले के दबोह थाना क्षेत्र के कुंवरपुरा गांव का है। मृतक के पिता ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उनके बेटे रिंकू विश्वकर्मा के साथ उनके साले प्रह्लाद और उसके दो बेटों ने मारपीट की है और वह घायल अवस्था में गांव में पड़ा था। जिसे पुलिस अस्पताल ले गई है। पिता ने बताया कि हम लोग तुरंत अस्पताल पहुंचे, जहां उसका बेटा घायल अवस्था में बैठा हुआ था। मौक़े पर पुलिस भी मौजूद थी। बेटों ने बताया कि उसे बहुत मारा है, अब वह शाम तक बचेगा नहीं। घायल युवक की बातों का एक वीडियो भी मौक़े पर किसी ने बना लिया। कुछ देर बाद रिंकू की मृत्यु हो गई। फरियादी पिता ने बताया कि पुलिस ने उसका इलाज कराया लेकिन वह बच नहीं सका।
विज्ञापन


एसडीओपी अवनीश बंसल ने बताया कि 28 वर्षीय रिंकू विश्वकर्मा ने संन्यास धारण कर लिया था। उसके पिता नौमीचंद भी संन्यासी हैं। एक दिन पहले रिंकू ने गांजे का नशा कर लिया था। उसी हालत में उसने अपने मामा प्रह्लाद के घर के पास रखे गोबर के उपलों (कंडे) के स्टॉक में आग लगा दी थी जिसको लेकर विवाद भी हुआ था और पुलिस में मामा के घर के लोगों ने शिकायत भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओपी बंसल ने बताया कि इस घटना के बाद गुरुवार को रिंकू के साथ मामा और उसके बेटों ने मारपीट की और फिर पुलिस को डाइल-100 पर सूचना दी कि ये स्थायी वारंटी है इसको हमने पकड़ा और आप इसको आकर पकड़ लो। जब पुलिस मौक़े पर पहुंची तो रिंकू विश्वकर्मा गांव में घायल अवस्था में मिला। जिसका पुलिस ने विधिवत वीडियो बनाया। इस वीडियो में वह स्पष्ट रूप से कह भी रहा है कि “ये लोग मुझे मर डालेंगे शाम तक मैं बचूंगा नहीं।” 


पुलिस रिंकू को साथ लेकर आई, उसकी ख़राब हालत को देखते हुए उसे जूस भी पलाया और फल भी खिलाए। इसके बाद उसे इलाज और मेडिकल के लिए अस्पताल लाया गया, जहां मेडिकल करवाने के बाद जब लीगल कार्रवाई की लिखा पड़ी चल रही थी उसी दौरान अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता की शिकायत के आधार पर इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी मामा प्रह्लाद और अमर सिंह विश्वकर्मा और प्रह्लाद के दोनों बेटे मुकेश और मुकुल के खिलाफ हत्या के लिए आपराधिक धाराएं 302 समेत 294 और 34 में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed