{"_id":"66a4ec2215c2fd053b0ddb0b","slug":"bhind-news-revenue-team-which-went-to-demarcate-in-lahar-of-bhind-was-attacked-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhind News: भिंड के लहार में राजस्व टीम पर हमला, टीम पर ईंट, लाठी-डंडा लेकर टूट पड़े ग्रामीण, तहसीलदार हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhind News: भिंड के लहार में राजस्व टीम पर हमला, टीम पर ईंट, लाठी-डंडा लेकर टूट पड़े ग्रामीण, तहसीलदार हटाए गए
Sat, 27 Jul 2024 06:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 27 Jul 2024 06:17 PM IST
सार
भिंड के लहार तहसील के केशवगढ़ गांव में राजस्व टीम पर महिलाओं और पुरुषों ने हमला कर दिया, जिसमें पटवारी का सिर फूट गया। यह हमला उस समय हुआ जब टीम खेत का सीमांकन कर रही थी। विरोध करने वाले गांव वालों ने लाठी-डंडों से हमला किया।
विज्ञापन
लाठी और ईंट से हमला करतीं ग्रामीण महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भिंड के लहार तहसील के गांव में राजस्व टीम पर महिलाओं ने हमला कर दिया। महिला और पुरुष टीम पर ईंट, लाठी-डंडा लेकर टूट पड़े। पत्थर मारकर पटवारी का सिर फोड़ दिया। टीम को यहां खेत का सीमांकन करने गई थी। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने विरोध किया। लहार थाने में हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में तहसीलदार को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
लहार तहसील के केशवगढ़ गांव में रहने वाले मुकेश सिंह ने अपने खेत का सीमांकन कराने के लिए राजस्व विभाग में आवेदन दिया था। उसे शक था कि गांव के कुछ लोगों ने मेढ़ बनाकर खेत को दबा लिया है। टीम पटवारी राजकुमार सिंह, आरआई समेत पांच लोगों की टीम नपाई करने पहुंची। खेत की नपाई के दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने विरोध किया। टीम ने समझाइश दी कि नपाई के बाद अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए समय दिया जाएगा। बावजूद गांव वाले गाली-गलौज कर सीमांकन रोके जाने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
टीम ने गाली-गलौज से मना किया, तो महिलाओं और पुरुषों ने लाठी-डंडे लेकर हमला कर दिया। इसमें पटवारी राजकुमार सिंह के सिर में चोट आई है। टीम ने लहार तहसीलदार ओर एसडीएम से इसकी शिकायत की। साथ ही थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
मामले में कलेक्टर ने इसे तहसीलदार की लापरवाही माना है। उन्होंने तहसीलदार उदय सिंह जाटव को हटाकर भिंड जिला मुख्यालय में अटैच कर दिया है। उनकी जगह, लहार में प्रभारी तहसीलदार राजकुमार नागोरिया को भेजा गया है।
बता दें कि उदय सिंह जाटव की लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। पिछले दिनों सीमांकन के दौरान भी उनकी भूमिका पर सवाल उठे थे। भिंड से जाने वाली सर्वे टीम द्वारा सीमांकन में सहयोग न किए जाने की बात सामने आई थी।
