फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Bhind: JE of electricity company arrested for taking bribe of 50 thousand

Bhind: 50 हजार की घूस लेते बिजली कंपनी का JE गिरफ्तार, बिजली चोरी का केस बनाने की दे रहा था धमकी

Thu, 29 Sep 2022 06:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 29 Sep 2022 06:46 PM IST
सार

बिजली चोरी का केस बनाकर सप्लाई काटने की धमकी देकर पचास हजार की रिश्वत मांगने वाला जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार कर लिया गया। ग्वालियर की ईओडब्ल्यू की टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ा है। 

विज्ञापन
Bhind: JE of electricity company arrested for taking bribe of 50 thousand
आरोपी के हाथ धुलवाने पर पानी गुलाबी हो गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के भिंड में रिश्वत लेते बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि वह निजी अस्पताल को बिजली चोरी का केस बनाकर सप्लाई काटने की धमकी दे रहा था। ग्वालियर ईओडब्ल्यू ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार  निजी अस्पताल के संचालक आशुतोष शर्मा ने ग्वालियर ईओडब्ल्यू को शिकायत की थी। बताया था कि मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भिंड मैं तैनात जूनियर इंजीनियर अरुण सैनी उनको बकाया बिजली बिल का भुगतान करने के बाद भी चोरी के केस में फंसाने की धमकी देकर पचास हजार रुपये की मांग रहा है। ईओडब्ल्यू टीम को बातचीत की रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई गई। शर्मा ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा अब तक एक लाख 24 हजार की राशि का भुगतान किया जा चुका था। साथ ही बताया कि रिश्वत नहीं देने पर अस्पताल में बिजली चोरी को दर्शाते हुए कनेक्शन काटने की कार्रवाई करने की धमकी दी जा रही थी।
विज्ञापन


शिकायत की जांच के बाद टीम ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई। कैमिकल लगे नोट देकर फरियादी को आरोपी जूनियर इंजीनियर के पास भेजा गया। जैसे ही आरोपी ने रुपये लिए, टीम ने दबिश दे दी। पहले तो आरोपी रिश्वत की बात से इनकार करने लगा, बाद में जब उसके हाथ धुलवाए गए तो वे लाल हो गए। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed