फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Bhind Ground ready for Chambal Kabaddi League teams from many districts got registered

Bhind: चंबल कबड्डी लीग के लिए मैदान तैयार, कई जिलों की टीमों ने रजिस्ट्रेशन कराया

Sat, 04 Mar 2023 09:46 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 04 Mar 2023 09:46 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में कबड्डी लीग के लिए मैदान तैयार हो चुका है। चंबल कबड्डी लीग में भाग लेने के लिए कई जिलों की टीमों ने रिजस्ट्रेशन भी करवा लिया है। खिलाड़ियों में इस प्रतियोगिता को लेकर भारी उत्साह है।

विज्ञापन
Bhind Ground ready for Chambal Kabaddi League teams from many districts got registered
मैदान में पिसी हल्दी मिलाते आयोजक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिंड जिले में चंबल परिवार की ओर से आयोजित 'चंबल कबड्डी लीग' का ऐतिहासिक आयोजन आगामी 11-12 मार्च को लाल सेना स्मारक परिसर, लोहिया ग्राम में हो रहा है। दो दिवसीय चंबल कबड्डी लीग आजादी के योद्धा शहीद मारून सिंह लोधी की स्मृति में आयोजित की जा रही है। इसमें चंबल अंचल के अलावा अन्य जनपदों-प्रदेशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। लाल सेना स्मारक परिसर में खेल मैदान को अंतिम रूप दे दिया गया है। स्थानीय खिलाड़ियों में इसे लेकर भारी उत्साह है, उनका सुबह-शाम अभ्यास भी जारी है।

विज्ञापन


चंबल कबड्डी लीग के संस्थापक डॉ. शाहआलम राना ने बताया कि चंबल कबड्डी लीग का विधिवत उद्घाटन समारोह 11 मार्च को सुबह नौ बजे से शुरू होगा। इसमें शहीद शोध संस्थान के निदेशक सूर्यकांत पांडेय, इटावा-औरैया के जिला पर्यटन अधिकारी मोहित मनोहर सिंह, रेसलिंग के एशियाड गोल्ड मेडलिस्ट कर्नल मलखान सिंह यादव और वरिष्ठ डेंटल सर्जन डॉ. शलभ सिंह परिहार आदि अतिथिगण शामिल होंगे।
विज्ञापन




दो दिवसीय चंबल कबड्डी लीग के टेक्निकल अधिकारी की जिम्मेदारी सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी और एनआईएस कोच भुवनेश्वर कुमार, प्रशिक्षक सतीश भारद्वाज, राष्ट्रीय खिलाड़ी नवीन शुक्ला और कबड्डी प्रशिक्षक नवीन यादव निभाएंगे। चंबल परिवार प्रमुख डॉ. शाह आलम राना ने बताया कि समापन समारोह में अतिथि के तौर पर वरिष्ठ खेल विशेषज्ञ डॉ. सत्यदेव पचौरी, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सूबेदार चंद्रपाल सिंह यादव, वरिष्ठ पत्रकार शंकर देव तिवारी और कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया के पौत्र राहुल भदौरिया शामिल होंगे। विश्व प्रसिद्ध मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम के आने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों की टीमों ने कराया रजिस्ट्रेशन...
चंबल कबड्डी लीग आयोजन समिति से जुड़े चन्द्रोदय सिंह चौहान ने बताया, चंबल अंचल के अलावा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और गाजीपुर जिले की टीमों ने आने का रजिस्ट्रेशन कर दिया है। चंबल कबड्डी लीग में टीम एंट्री फीस 500 रुपये है। इसे जमा करने की अंतिम तिथि सात मार्च है। एक टीम में 12 खिलाड़ी, एक कोच, एक मैनेजर सहित 14 सदस्य होंगे। सभी खिलाड़ियों को अपना पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और मेडिकल सर्टिफिकेट लाना अनिवार्य है। सभी खिलाड़ियों को सहभागिता मेडल और प्रमाण पत्र दिया जाएगा। फाइनल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द सीरीज ट्राफी दी जाएगी। उपविजेता टीम को मेडल, सर्टिफिकेट, ट्राफी, शील्ड और 3100 रुपये नकद दिए जाएंगे। विजेता टीम को मेडल, सर्टिफिकेट, ट्राफी, शील्ड और 5100 रुपये नकद पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed