फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Bhind: Grandson killed grandfather when he ran away with the girl, neighbor beat him to death with sticks

Bhind: पोता लड़की लेकर भागा तो दादा को मार डाला, पड़ोसी ने लाठी डंडों से पीट-पीटकर की हत्या

Fri, 14 Jun 2024 04:10 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भिंड
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भिंड Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 14 Jun 2024 04:10 PM IST
सार

भिंड जिले में एक बुजुर्ग की लाठियों से पीट-पीटकर मार डालने का मामला सामने आया है। उसका पोता और पड़ोसी की लड़की घर से भाग गए हैं, इसी का गुस्सा पड़ोसियों ने बुजुर्ग पर निकाल दिया। 

विज्ञापन
Bhind: Grandson killed grandfather when he ran away with the girl, neighbor beat him to death with sticks
भिंड में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिंड जिले में 76 साल के बुजुर्ग पर पड़ोसियों ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना परसोना गांव की है। शुक्रवार को देहात पुलिस गांव पहुंची। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन


परसोना गांव के रहने वाले बुजुर्ग अतरसिंह यादव का नाबालिग पोता पड़ोसी की लड़की को 10 दिन पहले लेकर चला गया था। लड़की के परिवार ने पुलिस में शिकायत भी की थी। तभी से दोनों परिवार में तनाव चल रहा था। डर के कारण लड़के के परिवार के लोग घर छोड़कर भाग गए। अतरसिंह यादव अकेले ही रह रहे थे। रात लड़की के परिवारवाले लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी लेकर घर में घुस गए और पीटना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग भी जाग गए, लेकिन आरोपियों के हाथ में हथियार देखकर कोई बुजुर्ग को बचाने नहीं आया। डर के कारण सभी लोग घरों के अंदर ही रहे। गांववालों ने बुजुर्ग के परिवार को फोन कर बताया। इसके बाद डायल 100 पर सूचना दी।
विज्ञापन


बुजुर्ग का बड़ा पोता गांव लौटा। उसने बताया कि छोटा भाई और पड़ोसी की नाबालिग लड़की भाग गए हैं। दोनों की तलाश की जा रही थी। पड़ोसी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इसी बात के डर से हम लोग छिपने को मजबूर हो गए। आरोपियों ने बाबा की हत्या के साथ घर में रखे सोने-चांदी के जेवर भी लूट लिए। घर का सारा कीमती सामान ले गए। वहीं एएसपी संजीव पाठक ने बताया कि पारसोना गांव में एक बुजुर्ग की हत्या हुई है। आरोप पड़ोसियों पर लगाया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed