फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Bhind: Encounter between robbers and police after robbery of 14 lakhs, four arrested in short encounter

Bhind: 14 लाख की लूट के बाद लुटेरों और पुलिस में हुई मुठभेड़, शॉर्ट एनकाउंटर में चार गिरफ्तार , 12 लाख बरामद

Thu, 19 Jan 2023 08:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 19 Jan 2023 08:59 PM IST
सार

भिंड जिले के गोहद में बुधवार को लाखों की लूट हुई थी। घटना के चौबीस घंटों में ही भारौली थाना क्षेत्र में सिंध के किनारे शॉर्ट एनकाउंटर के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Bhind: Encounter between robbers and police after robbery of 14 lakhs, four arrested in short encounter
पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में एक दिन पहले हुई 14 लाख की लूट के मामले में पुलिस ने चार लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस और लुटेरों में जमकर मुठभेड़ भी हुई। इनके कब्जे से 12 लाख रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि भिंड जिले के गोहद में बुधवार को लाखों की लूट हुई थी। घटना के चौबीस घंटों में ही भारौली थाना क्षेत्र में सिंध के किनारे शॉर्ट एनकाउंटर के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है। एसडीओपी गोहद सौरभ कुमार ने बताया कि बुधवार को मदनपुर गांव के पास लूट में प्रयुक्त वाहन मिलने के बाद से बदमाशों की तलाश की जा रही थी। लगातार दबिश दी जा रही थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को देख करने लगे फायरिंग
सौरभ कुमार ने बताया कि गुरुवार दोपहर दो बजे साइबर सेल की मदद से संदिग्धों की लोकेशन मिली थी कि बदमाश भारौली के काली सिंध नदी के किनारे हैं। गोहद समेत साइबर सेल और पांच थाना क्षेत्र की पुलिस ने दबिश दी तो बदमाश मिल गए। पुलिस को सामने देख उन्होंने फ़ायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी बचाव में फ़ायरिंग की। मुठभेड़ में एक आरोपी को गोली लग गई। इससे वह घायल हो गया। इधर पुलिस टीम ने चार आरोपियों को घेरकर गिरफ्तार कर लिया। 

दो बदमाश अभी भी फरार
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में तीन स्थानीय बदमाश हैं जिनके नाम छोटू उर्फ़ सुधीर, अरुण शर्मा और नरेंद्र यादव हैं। वहीं एक आरोपी बिहार का रहने वाला है जिसका नाम परमानंद उर्फ़ फाइटर बताया जा रहा है। बताया गया कि आरोपियों से घटना में प्रयुक्त हुए हथियार और लूटी गई रक़म में क़रीब साढ़े 12 लाख रुपये बरामद हुए हैं। इस घटना में दो अन्य लोग भी शामिल हैं जिनकी गिरफ़्तारी बाक़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed