फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Bhind Cylinder Blast Five women injured in Bhind cylinder blast died

Bhind Cylinder Blast: नौ दिन बाद मौत से जंग हारीं ब्लास्ट की चपेट में आईं महिलाएं, एक साथ पांच शव पहुंचे घर

Thu, 02 Mar 2023 06:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 02 Mar 2023 06:27 PM IST
सार

Bhind Cylinder Blast: मध्यप्रदेश के भिंड जिले में दिल्ली एम्स से एक साथ पांच शवों के आने पर मातम पसर गया। एम्स में इलाजरत पांच महिलाओं की मौत के बाद शव गांव लाए गए। कचनाव कला गांव में 20 फरवरी को छोटा गैस सिलेंडर फट गया था।

विज्ञापन
Bhind Cylinder Blast Five women injured in Bhind cylinder blast died
पांच महिलाओं की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिंड जिले के शादी समारोह में हुए सिलेंडर ब्लास्ट की घटना में एक दर्दनाक खबर सामने आई है। इस घटना में झुलसे पांच लोगों ने एक के बाद एक करके दम तोड़ दिया। यह सभी इलाज के दौरान दिल्ली एम्स में परिवार की पांच महिलाओं ने दम तोड़ दिया। इस पूरे हादसे की वजह एक छोटा गैस सिलेंडर बना, जिसने शादी की ख़ुशियों को मातम में बदल दिया।

विज्ञापन


भिंड के गोरमी क्षेत्र के ग्राम कचनाव कला में बीते 20 फरवरी को शादी समारोह में तेल का कार्यक्रम चल रहा था। दो दिन बाद गांव में रिंकू यादव की शादी थी। घर मेहमानों का आना-जाना था, पूरा परिवार इकट्ठा था। हंसी-खुशी शादी से पहले होने वाली रस्में निभाई जा रही थीं, इसी बीच घर में मेहमानों के लिए जलपान की व्यवस्था भी जारी थी। लेकिन किसे पता था कि ये ख़ुशियां जल्द मातम में बदल जाएंगी। दोपहर में जब छोटे घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग कर ख़ाना बनाया जा रहा था, तभी उसमे आग लग गई। कोई कुछ समझ पाता उससे पहले सिलेंडर अचानक ब्लास्ट हो गया।
विज्ञापन


पांच महिलाओं को दिल्ली किया था रेफर...
जिस समय यह हादसा हुआ, उस दौरान दूल्हे की मां, बहन और भाभी समेत कुछ रिश्तेदार आसपास ही मौजूद थे। सिलेंडर ब्लास्ट होते ही 12 लोग इसकी चपेट में आए थे, जिनमें आठ की हालत गंभीर थी। इनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। आनन-फानन में सभी अस्पताल ले जाएगा, जहां से इलाज के लिए पहले ग्वालियर रेफर किया गया। ग्वालियर के सरकारी अस्पताल में दूल्हे की मां, भाभी, दो बहनें और चाची की नाजुक हालत के चलते सीधा दिल्ली एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच ज़िंदगियां लील गया पांच लीटर का गैस सिलेंडर...
करीब एक सप्ताह तक चले इलाज के बाद कल दूल्हे की मां जल देवी, भाभी नीरू और चाची पिंकी यादव ने दम तोड़ दिया। घर में एक साथ तीन मौत का मातम पसार गया। उनके शव दिल्ली से ग्वालियर लाने की तैयारी की ही जा रही थी कि तब तक दूल्हे की दोनों बहनें सुनीता और अनीता की मौत की खबर भी आ गई। किसने सोचा था की एक पांच लीटर का गैस सिलेंडर पांच ज़िंदगियां लील जाएगा। सभी के शव पोस्टमार्टम के बाद दिल्ली से गृहग्राम कचनाव लाए गए और आज घर से पांच अर्थियां एक साथ अंतिम संस्कार के लिए उठीं। इस घटना से पूरा गांव ये सोच कर स्तब्ध है कि किस तरह के छोटा सा घरेलू गैस सिलेंडर जानलेवा साबित हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed