फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Bhind: Babu first asked for bribe, did not give and started beating with shoes, collector took this action

Bhind: बाबू ने पहले मांगी रिश्वत, नहीं दी करने लगा जूतों से पिटाई, कलेक्टर ने लिया ये एक्शन

Wed, 22 Jan 2025 09:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 22 Jan 2025 09:09 PM IST
सार

महिला और बाबू के बीच मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बाबू महिला पर जूते बरसा रहा है और आसपास खड़े लोग बीच बचाव करने का प्रयास कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Bhind: Babu first asked for bribe, did not give and started beating with shoes, collector took this action
भिंड में बाबू ने महिला से मारपीट कर दी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में एक महिला और सरकारी बाबू के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि बाबू ने पट्टे की ज़मीन ऑनलाइन करने रिश्वत मांगी थी और पूरा पैसा नहीं मिलने पर अभद्रता और जूते से मारपीट की। मामले आरोपी बाबू पर FIR दर्ज हुई है और शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने भी उसे सस्पेंड कर दिया है। 
विज्ञापन


यह पूरा मामला भिंड के गोहद क्षेत्र का है, जहां एंडोरी सर्किल तहसीलदार राकेश श्रीवास्तव के कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 कर्मचारी बाबू नवल किशोर पर महिला से अभद्रता और फिर जूते से पीटने का आरोप है। पीड़ित महिला का आरोप है कि बाबू ने लोधे की पाली गांव में उसकी पट्टे की ज़मीन को ऑनलाइन करने के एवज में 10 हज़ार रुपये की मांग की थी। जब उसने देने से मना किया तो विवाद करने लगा।
विज्ञापन


महिला और बाबू के बीच मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बाबू महिला पर जूते बरसा रहा है और आसपास खड़े लोग बीच बचाव करने का प्रयास कर रहे हैं। इस वीडियो में एक आरक्षक भी बचाव करते दिख रहा है, लेकिन बाबू भी मारपीट की कोशिश कर रहा है ये वीडियो तहसीलदार कार्यालय का ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने पुलिस में भी बाबू के खिलाफ फिर दर्ज कराई है। वहीं मामले को लेकर भिंड कलेक्टर ने बताया कि आरोपी बाबू नवल किशोर गौड़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर ने बताया कि इस घटनाक्रम में पहले महिला ने चप्पल मारी थी। इसके बाद बाबू ने भी मारपीट की, एक शासकीय कर्मचारी के लिए इस तरह का कृत्य अवैधानिक है इसलिए उस पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed