फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Bhind 12-year-old child dies of cardiac arrest, first such case in MP

MP News: स्कूल बस में ऐसा गिरा 12 साल का बच्चा कि फिर नहीं उठा, इस उम्र में कार्डियक अरेस्ट से मौत का पहला केस

Fri, 16 Dec 2022 05:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 16 Dec 2022 05:35 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 12 साल के छात्र की हृदयाघात से मौत हो गई। बच्चा जब स्कूल से घर जाने के लिए बस में चढ़ा तभी वह गिर पड़ा और फिर नहीं उठा। परिजनों का कहना है कि बच्चा पूरी तरह स्वस्थ था, उसे कोई समस्या भी नहीं थी। 

विज्ञापन
Bhind 12-year-old child dies of cardiac arrest, first such case in MP
12 वर्षीय बालक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। - फोटो : istock

विस्तार

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में 12 वर्षीय बालक की बस में गिरने के बाद दिल का दौरा पड़ने से मौत होने का मामला सामने आया है। डॉक्टरों ने बच्चे को बचाने की काफी कोशिश की, पर सफल नहीं हो सके। बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश में ये पहला मामला है जब इतना छोटा बच्चा कार्डियक अरेस्ट का शिकार हुआ हो। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला भिंड जिले का है। बताया गया कि 12 साल का मनीष जाटव चौथी कक्षा में पढ़ता था। गुरुवार को उसने इटावा रोड स्थित स्कूल में अपने भाई के साथ लंच किया था। करीब दो बजे जब वह घर जाने के लिए बस में सवार हुआ तब अचानक गिर पड़ा, उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। परिजनों ने बताया कि बस चालक ने तत्काल स्कूल प्रबंधन को सूचित किया और नजदीकी अस्पताल में बच्चे को ले गया। पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


भिंड जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. अनिल गोयल ने बताया कि मनीष को गुरुवार दोपहर अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। हमने उसे कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) दिया, लेकिन उसे होश में नहीं लाया जा सका। उनके लक्षणों के आधार पर कहा जा सकता है कि बालक की मृत्यु कार्डियक फैल्योर के कारण हुई है। गोयल ने कहा कि मृतक के माता-पिता ने पोस्टमॉर्टम नहीं कराने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत के बारे में बात करते हुए डॉ. गोयल ने ये भी बताया कि एक अध्ययन के अनुसार इस तरह की घटनाएं कोविड-19 के बाद बढ़ी हैं। यह संभवतः पहली बार है जब मध्य प्रदेश में इतनी कम उम्र में कार्डियक अरेस्ट से मौत हुई है। मनीष के पिता कोमल ने बताया कि उनके बेटे को कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं थी। 

ये भी पढ़ें- MP में संगीत कार्यक्रम में डांस करते-करते महिला को आया हार्ट अटैक, स्टेज पर गिरते ही दम तोड़ा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed