फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   bhayu maharajs daughter kuhu says Trustee made with fake signature

संपत्ति विवाद: भय्यू जी महाराज की बेटी कुहू का बड़ा खुलासा, फर्जी हस्ताक्षर के जरिए ट्रस्टी बनाया, हक की लड़ाई लड़ती रहूंगी

Thu, 19 Aug 2021 03:22 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Thu, 19 Aug 2021 03:22 PM IST
सार


कुहू ने साफ कहा कि पापा की संपत्ति से उन्हें कुछ नहीं मिला। पिता जी मेरे लिए जो छोड़कर गए, उस पर मेरा हक है। इसी हक को पाने के लिए हर लड़ाई लड़ रही हूं। 

विज्ञापन
bhayu maharajs daughter kuhu says Trustee made with fake signature
bhaiyyu maharaj

विस्तार

इंदौर के हाईप्रोफाइल संत भय्यू जी महाराज की संपत्ति और पारिवारिक कलह थमने का नाम नहीं ले रही। भय्यूजी महाराज की बेटी कुहू एक बार फिर मीडिया के सामने आकर सफाई दी। कुहू का आरोप है कि उनके आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर उन्हें ट्रस्टी बनाया गया, जबकि उन्हें इसकी जानकारी भी नहीं दी गई। वहीं, उनके फर्जी हस्ताक्षर कर पुराने ट्रस्ट से जुड़े कई सदस्यों को बाहर कर दिया गया। और कुछ नए लोगों को ट्रस्टी बना दिया गया। कुहू का यह भी कहना था, उनकी जान को खतरा है। वह कई दिनों से शासन प्रशासन से सुरक्षा को लेकर मांग कर रही है, लेकिन उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं कराई जा रही।

विज्ञापन



मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भय्यूजी महाराज की कुल संपत्ति करीब 1500 करोड़ रुपए की है। उनकी मौत के बाद बेटी कुहू को पिता की संपत्ति में हिस्सा नहीं मिला है। वह अपना हिस्सा लेने की लड़ाई लड़ रही है। भय्यू महाराज की दूसरी पत्नी आयुषी ही संपत्ति पर हक जमा रही है। इसी को लेकर दोनों में विवाद चल रहा है। कुहू का कहना है कि उसके पास ना तो पढ़ाई के लिए पैसे हैं और नहीं खर्च चलाने के लिए। कुहू ने साफ कहा कि पापा की संपत्ति से उन्हें कुछ नहीं मिला। पिता जी मेरे लिए जो छोड़कर गए, उस पर मेरा हक है। इसी हक को पाने के लिए हर लड़ाई लड़ रही हूं।  मां जो कुछ छोड़कर गई थी, उसी से गुजारा चल रहा है। बता दें कि 12 जून 2018 को भय्यू महाराज ने अपने घर पर खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed