{"_id":"63649498cbc1954edf3a93fa","slug":"bharat-jodo-yatra-rahul-tantya-will-garland-the-statue-of-mama-and-goddess-ahilya-in-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Yatra: एमपी में टंट्या मामा और देवी अहिल्या की प्रतिमा पर राहुल करेंगे माल्यार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharat Jodo Yatra: एमपी में टंट्या मामा और देवी अहिल्या की प्रतिमा पर राहुल करेंगे माल्यार्पण
Fri, 04 Nov 2022 11:31 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:31 AM IST
सार
20 नवंबर को राहुल की भारत जोड़ो यात्रा 125 भारत यात्रियों समेत मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। अगले दिन आराम का दिन होगा। 22 नवंबर को यात्रा फिर शुरू होगी। ठंड को देखते हुए यात्रा के समय में परिवर्तन किया जा सकता है।
विज्ञापन
भारत जोड़ों यात्रा को लेकर कमलनाथ ने ली बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी। इसे लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निवास पर बैठक हुई। इसमें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई। कमलनाथ ने यात्रा को लेकर नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंप दी है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी पीसी शर्मा ने बताया कि अभी तक की यात्रा में मां नर्मदा की पूजा और उज्जैन में जनसभा को संबोधित करने से पहले महाकाल भगवान के दर्शन करना तय है। बैठक में महू और टंट्या मामा की मूर्ति पर माल्यार्पण करने का सुझाव आया है। यह स्थान यात्रा के रूट में है। इस पर जल्द फैसला लिया जाएगा। बैठक में भोजन, प्रचार-प्रसार समेत अन्य कमेटियां गठित की गई। सभी को अपनी- अपनी जिम्मेदारी पर जुटने के निर्देश प्रदेश अध्यक्ष ने दिए हैं। बैठक में विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह, अजय सिंह, जीतू पटवारी, संजय शुक्ला और भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश के प्रभारी पीसी शर्मा समेत अन्य नेता शामिल शामिल हुए।
विज्ञापन
20 नवंबर को यात्रा करेगी मध्यप्रदेश में प्रवेश
20 नवंबर को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 125 भारत यात्री समेत मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। अगले दिन रेस्ट डे होगा। 22 नवंबर से सुबह छह बजे यात्रा प्रारंभ होगी। ठंड को देखते हुए यात्रा के समय में प्रदेश में परिवर्तन किया जा सकता है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी बुरहानपुर में बोहरा समाज की मस्जिद और बड़वाह में गुरुद्वारे में माथा टेकेंगे। इससे पहले सुबह कमलनाथ ने इंदौर, आगर मालवा, निवाड़ी, श्योपुर, हरदा, देवास, अलीराजपुर समेत 12 जिलों के प्रभारियों से चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष ने जिला प्रभारियों को ग्राउंड पर काम करने और मंडलम और सेक्टर को मजबूत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
