फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bharat Jodo Yatra News Anshu Mishra from Katni reached Kashmir and presented painting to Rahul Gandhi

Bharat Jodo Yatra: कटनी के अंशु ने कश्मीर पहुंचकर राहुल गांधी को भेंट की पेंटिंग, प्रियंका ने साझा की पोस्ट

Wed, 01 Feb 2023 05:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 01 Feb 2023 05:18 PM IST
सार

कटनी निवासी अंशू मिश्रा ने बताया कि यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने खुद उन्हें सुरक्षा घेरे के अंदर बुलाया और उनसे वर्तमान राजनैतिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। वहीं पर उन्होंने समस्त युवा कांग्रेस परिवार कटनी की तरफ से राहुल गांधी को सफल एवं ऐतिहासिक यात्रा पर शुभकामना संदेश देती हुई पेंटिंग भेंट की।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra News Anshu Mishra from Katni reached Kashmir and presented painting to Rahul Gandhi
राहुल गांधी को चित्र भेंट करते कटनी के अंशु मिश्रा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पूरी हो चुकी है। इसका पूरे देश में लगभग 3,500 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी करते हुए कश्मीर के श्रीनगर पहुंचकर समापन हुआ। इसमें शामिल होने एमपी के कटनी से युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनु दीक्षित और वर्तमान जिलाध्यक्ष दिव्यांशु अंशु मिश्रा पुलवामा पहुंचे थे। ये लोग वहां से कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के साथ चलकर कश्मीर पहुंचे थे। 

विज्ञापन


अंशू मिश्रा ने बताया कि यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने खुद उन्हें सुरक्षा घेरे के अंदर बुलाया और उनसे वर्तमान राजनैतिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि समस्त युवा कांग्रेस परिवार कटनी की तरफ से राहुल गांधी को सफल एवं ऐतिहासिक यात्रा पर शुभकामना संदेश देती हुई पेंटिंग भी भेंट की है। 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ सतत संघर्ष करने पर कटनी युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई को बधाई दी। उन्होंने कहा देश में फैलती नफरत के खिलाफ जीतने लिए मोहब्बत की जरूरत है। भाजपा से डरो मत उनकी जन विरोधी नीतियों के खिलाफ खुलकर लड़ाई लड़ो। इस दौरान राहुल गांधी, कटनी के अंशु मिश्रा के गले में हाथ डालकर चलते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Bharat Jodo Yatra News Anshu Mishra from Katni reached Kashmir and presented painting to Rahul Gandhi
प्रियंका गांधी द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीर - फोटो : Social Media
प्रियंका के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर हुई तस्वीर
श्रीनगर में यात्रा दौरान प्रियंका गांधी भी राहुल के संग रहीं। उन्होंने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मनु दीक्षित और अंशु मिश्रा की चित्र थामे हुए फोटो शेयर कर उनका हौसला बढ़ाया। 

वहीं, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास का भी युवा कांग्रेस कटनी की तरफ से चित्र भेंट कर अंशु मिश्रा ने सम्मान किया। उन्होंने बताया कि श्रीनिवास ने देशभर के लाखों युवाओं को राहुल गांधी से यात्रा के दौरान मिलवाकर उनका हौसला बढ़ाया है। जनसेवा के क्षेत्र में श्रीनिवास ने देश में अलग पहचान बनाई है। युवा कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को उन पर गर्व है।

भारी बर्फबारी के बीच संपन्न हुई राहुल की समापन सभा
श्रीनगर की समापन सभा में भी मनु दीक्षित एवं अंशु मिश्रा शामिल हुए। इस दौरान भारी बर्फबारी में भी कार्यकर्ताओं का जोश कम नहीं हुआ। भारी बर्फबारी के बीच राहुल का भाषण सुनने लोगों का हुजूम दिखाई दिया। उनके भावनात्मक एवं जोशीले उद्बोधन ने देशभर के कार्यकर्ताओं के अंदर ऊर्जा का संचार कर दिया। वहीं, कटनी के वरिष्ठ और युवा नेताओं ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समापन में शामिल हुए कटनी के मनु दीक्षित एवं अंशु मिश्रा को यात्रा में शामिल होने पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed