फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhaiyyu Maharaj was being given overdose of Drugs

भय्यू महाराज को दिया जा रहा था नशीली दवाओं का ओवरडोज, मध्यप्रदेश पुलिस का खुलासा

Sat, 19 Jan 2019 06:05 PM IST
आसिम खान भाषा, इंदौर
भाषा, इंदौर Published by: आसिम खान Updated Sat, 19 Jan 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
Bhaiyyu Maharaj was being given overdose of Drugs

हाईप्रोफाइल आध्यात्मिक गुरु भय्यू महाराज को 25 वर्षीय युवती से कथित संबंधों के आधार पर ब्लैकमेल किये जाने के साथ ही उन्हें नशीली दवाओं का ओवरडोज दिया जा रहा था। यह खुलासा पुलिस ने किया है। भय्यू महाराज को आत्महत्या के लिये उकसाने के आरोप में इस युवती और आध्यात्मिक गुरु के दो विश्वस्त सहयोगियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने शनिवार को यह बड़ा खुलासा किया। 

विज्ञापन


पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिनारायणाचारी मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि भय्यू महाराज की निजी सचिव के रूप में काम कर चुकी पलक पुराणिक (25) और आध्यात्मिक गुरु के दो सहयोगियों-विनायक दुधाड़े (42) और शरद देशमुख (34) को मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया, "हमारे पास भय्यू महाराज और युवती के बीच सोशल मीडिया पर की गयी बेहद आपत्तिजनक चैट की कॉपी और अन्य डिजिटल सबूत हैं। इन्हीं सबूतों के आधार तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की गयी है।" 
विज्ञापन


मिश्रा ने बताया कि भय्यू महाराज के नजदीक रही युवती आपत्तिजनक चैट और अन्य निजी वस्तुओं के आधार पर उन पर शादी के लिये कथित रूप से दबाव बना रही थी, जबकि अधेड़ उम्र के आध्यात्मिक गुरु पहले से शादीशुदा थे। डीआईजी के मुताबिक आध्यात्मिक गुरु के दो विश्वस्त सहयोगियों-दुधाड़े और देशमुख पर आरोप है कि वे भय्यू महाराज को ब्लैकमेल करने की साजिश में शुरूआत से शामिल थे और इस काम में युवती की लगातार मदद कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया, "युवती भय्यू महाराज को लम्बे समय से धमका रही थी कि अगर उन्होंने 16 जून 2018 तक उसके साथ सात फेरे नहीं लिये, तो वह उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत कर उनकी छवि खराब कर देगी। इस धमकी के कारण भय्यू महाराज मानसिक तनाव और दबाव महसूस कर रहे थे। हमें ऐसे सुराग भी मिले हैं कि युवती के जरिये भय्यू महाराज से कुछ रकम भी ऐंठी गयी थी।" भय्यू महाराज (50) ने यहां अपने बाइपास रोड स्थित बंगले में 12 जून 2018 को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। 

Bhaiyyu Maharaj was being given overdose of Drugs

डीआईजी ने यह भी बताया कि तीनों आरोपी भय्यू महाराज के बेहद करीबी थे और वे उन्हें कथित तौर पर धोखे से नशीली दवाओं का ओवरडोज भी दे रहे थे जिससे आध्यत्मिक गुरु के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा था।

मिश्रा ने भय्यू महाराज के नजदीकी लोगों के बयानों के हवाले से बताया कि आत्महत्या का कदम उठाने से ऐन पहले आध्यात्मिक गुरु ने स्वयंभू उपदेशक दाती महाराज पर लगे बलात्कार के आरोपों से जुड़ी खबरें टीवी न्यूज चैनलों पर कई घंटों तक देखी थीं। इस दौरान भय्यू महाराज बेहद परेशान नजर आ रहे थे। 

भय्यू महाराज का वास्तविक नाम उदय सिंह देशमुख था। वह मध्यप्रदेश के शुजालपुर कस्बे के जमींदार परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनकी पहली पत्नी माधवी की नवंबर 2015 में दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो गयी थी। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2017 में 49 साल की उम्र में मध्यप्रदेश के शिवपुरी की आयुषी शर्मा के साथ दूसरी शादी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed