फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul News ›   MP Crime Boy murdered in love affair two accused arrested in Betul

MP Crime: प्रेम-प्रसंग में लड़के को उतारा मौत के घाट, सड़क किनारे मिला था शव, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 22 Dec 2023 07:27 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 22 Dec 2023 07:27 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में प्रेम-प्रसंग एक लड़के की हत्या का कारण बन गया। जहां लड़की के एक प्रेमी ने दूसरे की अपने दोस्त के साथ मिल कर हत्या कर दी। घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब मंगलवार को सड़क किनारे एक लड़के का शव मिला और पुलिस ने जांच शुरू की। घटना में पुलिस ने 48 घंटे के अंदर ही मामले का खुलासा कर दिया।

विज्ञापन
MP Crime Boy murdered in love affair two accused arrested in Betul
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बैतूल में 19 दिसंबर सुबह हमलापुर हनुमान मंदिर के सामने रोड के किनारे एक युवक का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। जहां पुलिस ने पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। शव की शिनाख्त पंकज यदवंशी पिता राजेश यदुवंशी उम्र 19 साल निवासी हरन्या थाना बोरदेही के रूप में हुई। 

विज्ञापन


इस घटना को लेकर बैतूल एसपी सिध्दार्थ चौधरी ने टीम गठित की और एएसपी कमला जोशी व एसडी ओपी शालिनी परस्ते बैतूल द्वारा थाना गंज को मामले की विवेचना के लिए निर्देश दिए गए। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पंकज यदुवंशी के सिर, चेहरा, पैर में आई चोट व मौत का कारण ज्ञात करने के लिए विवेचना की गई, जिस जगह मृतक का शव मिला था। वहां लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जांच के आधार पर मृतक की एक फीमेल दोस्त के बारे में जानकारी प्राप्त कर लड़की से पूछताछ की गई। जांच में आरोपी पाए गए देवेन्द्र यादव व हेमंत यादव के विरूध्द अपराध क्रमांक 530/2023 धारा-364,302,34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विज्ञापन


आरोपियों को हिरासत में लेकर की गई पूछताछ में पता चला कि आरोपी हेमंत की फीमेल दोस्त से मृतक पंकज के साथ प्रेम संबंध थे। घटना वाले दिन को रात में करीब नौ बजे आरोपी हेमंत यादव ने मृतक पंकज को अपनी फीमेल दोस्त के साथ लड़की के कमरे में मिलने पर हेमंत यादव ने अपने साथी देवेन्द्र के साथ पंकज को फीमेल दोस्त के रूम से बाइक में बीच में बैठाकर नदी के पास ले गए। जहां आरोपी हेमंत एवं देवेन्द्र ने मृतक पंकज के साथ हाथ मुक्के से एवं जमीन में गिराकर मारपीट कर मृतक पंकज को घायल कर मरा समझकर छोड़कर वहां से भागकर अपने हॉस्टल चले गए। आरोपियों के द्वारा बताई गई जगह पर मृतक का मोबाइल भी तलाशा गया। आरोपी देवेन्द्र से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी हेमंत यादव पिता माखन यादव उम्र 21 साल निवासी ग्राम रानीडोंगरी थाना आमला व आरोपी देवेन्द्र यादव पिता दीनू यादव उम्र 22 साल निवासी ग्राम देहलवाड़ा थाना बोरदेही को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर पेश किया गया है। मामले का खुलासा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी गंज देवकरण डेहरिया, विवेचक उपनिरी. रवि शाक्य, सउनि. जीपी बिल्लोरे, आर. अनिरुध्द, दुर्गेश चौरे, उत्कर्ष चौधरी, मनोज कोलारे, आकाश, मंतराम, नरेन्द्र प्रआर, भारती राजपूत, साइबर सेल राजेन्द्र धाइसे, दीपेन्द्र एफएसएल प्रभारी आबिद अंसारी की विशेष भूमिका रही।


इस घटना को लेकर एसडीओपी शालिनी परस्ते का कहना है कि 19 दिसंबर को हमलापुर क्षेत्र में पंकज यदुवंशी नाम के युवक की लाश मिली थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शरीर के अंदर चोट लगी थी। विवेचना की गई, संदेह के आधार पर दो लड़कों को उठाया गया। एक का नाम हेमंत यादव दूसरे का देवेन्द्र यादव है। जब इनसे पूछताछ की गई तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed