{"_id":"660a767828524decb401e4ca","slug":"betul-news-elderly-man-dies-due-to-burning-in-field-fire-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Betul News: खेत की नरवाई में लगी आग में जिंदा जल गया बुजुर्ग, खेत मालिक पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Betul News: खेत की नरवाई में लगी आग में जिंदा जल गया बुजुर्ग, खेत मालिक पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
Mon, 01 Apr 2024 02:25 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:25 PM IST
सार
लालखेड़ी निवासी राजिक खान नाम के व्यक्ति ने अपने खेत में नरवाई जलाई थी। यही आग खेत के पास जोगी पदाम के घर सामने रखी लकड़ी और घास तक पहुंच गई थी।इसी आग को बुझाने के दौरान वो आग की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
खेत में जलकर बुजुर्ग की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले आठनेर थाना क्षेत्र के गांव उमरी लालखेड़ी में खेत की नरवाई में लगी आग में जलकर बुजुर्ग की मौत हो गई। जिस पर पुलिस खेत मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
किसान अक्सर खेत में पड़ी नरवाई हटाने के लिए खेतों में आग लगा देते हैं, जिससे कि वे अगली फसल की तैयारी कर सकें। मगर नरवाई की आग की चपेट में आने से किसी की मौत हो जाए तो ये गंभीर मामला है। ऐसा ही कुछ हुआ मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले आठनेर थाना क्षेत्र के गांव उमरी लालखेड़ी में सामने आया। यहां रविवार शाम को खेत मालिक द्वारा खेत में नरवाई जलाने के लिए आगे लगाई गई थी जिसमें एक बुजुर्ग जिंदा जल गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
दरअसल घटना को लेकर बताया जा रहा है की बुजुर्ग घास और लकड़ी में लगी आग को बुझा रहा था। यह आग पास के खेत में नरवाई जलाने के कारण घर तक पहुंच गई थी। तभी आगे में झुलसने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आठनेर पुलिस ने नरवाई जलाने वाले खेत मालिक राजिक खान पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करते हुए उसे अभिरक्षा में ले लिया है।
विज्ञापन
बुजुर्ग की मौत के मामले को लेकर आठनेर थाना प्रभारी सारविंद धुर्वे का कहना है की उमरी निवासी जोगी पदाम उम्र 60 साल की खेत की नरवाई की आग से जलने के कारण मौत हो गई थी। मृतक के पुत्र भुरूलाल पदाम की शिकायत पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू दी है। इस मामले में नरवाई जलाने वाले खेत मालिक राजिक खान पर भी गैर इरादतन हत्या की धारा 304 का मामला दर्ज कर अभिरक्षा में लिया गया है।
लालखेड़ी निवासी राजिक खान नाम के व्यक्ति ने अपने खेत में नरवाई जलाई थी। यही आग खेत के पास जोगी पदाम के घर सामने रखी लकड़ी और घास तक पहुंच गई थी। इसी आग को बुझाने के दौरान वो आग की चपेट में आ गया और आग लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। पुलिस भी इस मामले में जांच कर रही है और पता कर रही है कि इस घटना में किसी की लापरवाही तो नहीं है।
