{"_id":"6735d92c0d3c8d3d610a8ee9","slug":"betul-crime-news-car-runs-over-4-year-old-child-yet-he-narrowly-escapes-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Betul Crime News: चार साल के बच्चे के ऊपर से गुजरी कार, फिर भी बाल-बाल बचा, घटना सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Betul Crime News: चार साल के बच्चे के ऊपर से गुजरी कार, फिर भी बाल-बाल बचा, घटना सीसीटीवी में कैद
Thu, 14 Nov 2024 04:34 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 14 Nov 2024 04:34 PM IST
सार
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि कार पहले रिवर्स होती है और फिर कुछ देर के लिए रुकती है। उसी समय, अयांश यादव साइकिल पर खेलते हुए दिखाई देता है। एक महिला अपने साथ दो बच्चों के साथ उस बच्चे से कुछ बात करती है और फिर कार में बैठ जाती है। थोड़ी देर बाद कार आगे बढ़ती है, और अयांश उसके नीचे आ जाता है।
विज्ञापन
बच्चे के ऊपर से गुजरी कार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के चंद्रशेखर वार्ड में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक चार साल के बच्चे के ऊपर से कार का पिछला पहिया गुजर गया। हालांकि, वह बच गया और उसे मामूली चोटें ही आईं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे पुलिस को कार की पहचान करने में मदद मिली।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि कार पहले रिवर्स होती है और फिर कुछ देर के लिए रुकती है। उसी समय, अयांश यादव साइकिल पर खेलते हुए दिखाई देता है। एक महिला अपने साथ दो बच्चों के साथ उस बच्चे से कुछ बात करती है और फिर कार में बैठ जाती है। थोड़ी देर बाद कार आगे बढ़ती है, और ऐसा प्रतीत होता है कि अयांश कार के नीचे आ गया। लेकिन, वह तुरंत उठकर बैठ जाता है। इसके बाद एक महिला उसे उठाकर ले जाती है।
विज्ञापन
बच्चे की मां पुष्पलता यादव ने बताया कि उनका बेटा सड़क पर साइकिल चला रहा था, लेकिन साइकिल फिसलने के कारण वह आगे नहीं बढ़ पा रहा था। कार चालक ने बच्चे को देख लिया था और कार में बैठी महिला ने बच्चे को हटने के लिए कहा भी था। इसके बावजूद, कार बच्चे के ऊपर से गुजर गई। भगवान की कृपा से बच्चा सुरक्षित बच गया। बाद में बच्चे को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां उसकी जांच की गई। उसके पैर में मामूली चोटें आई हैं। पैंट पर कार के पहिए के निशान भी पाए गए।
विज्ञापन
बैतूल कोतवाली के टीआई देवकरण डेहरिया ने बताया कि यह हादसा दोपहर में हुआ, जब बच्चा सड़क पर साइकिल चला रहा था। अज्ञात कार चालक की लापरवाही से यह दुर्घटना हुई। शुक्र है कि बच्चा पूरी तरह कार के नीचे नहीं आया। मामला गंभीर होने के कारण तत्काल एफआईआर दर्ज की गई है, और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार की पहचान कर ली गई है।
