फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul News: Villagers beat up MLA representative, video goes viral

Betul News: तालाब बनाने में नेतागिरी कर रहे विधायक प्रतिनिधि को ग्रामीणों ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल

Tue, 17 May 2022 06:05 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 17 May 2022 06:05 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में तालाब निर्माण के दौरान विधायक प्रतिनिधि की कुछ हरकतें ग्रामीणों को इस तरह नागवार गुजरी कि उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। दोनों पक्षों ने मारपीट की शिकायत थाने में की है। 
 

विज्ञापन
Betul News: Villagers beat up MLA representative, video goes viral
बैतूल में विधायक प्रतिनिधि की पिटाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैतूल जिले में तालाब निर्माण के दौरान विधायक प्रतिनिधि की गांव की महिलाओं और लोगों ने पिटाई कर दी। घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक ब्रह्मा भलावी के प्रतिनिधि की पिटाई का वीडियो वायरल हो गया है। इसे लेकर विधायक प्रतिनिधि मिथुन विश्वास ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




मामला यह है कि झोली ग्राम पंचायत के लखीपुर गांव में तालाब निर्माण चल रहा है। इस काम की जांच के लिए बैतूल एवं घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत से टीम मौके पर पहुंची थी। इस दौरान किसी बात को लेकर वहां उपस्थित लोगों और विधायक प्रतिनिधि में बहस हो गई। इसके बाद लोगों ने विधायक प्रतिनिधि के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि गांव में लगभग 42 लाख रुपये की लागत से तालाब का निर्माण किया जा रहा है। इसकी गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। महिलाओं का आरोप है कि विधायक प्रतिनिधि काम बंद करने का प्रयास कर रहे थे। इसके बाद गांव के लोगों को रोजी-रोजगार से भी वंचित होना पड़ता। फिलहाल दोनों पक्षों ने मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed