{"_id":"628395b5199b365a9928d10d","slug":"betul-news-villagers-beat-up-mla-representative-video-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Betul News: तालाब बनाने में नेतागिरी कर रहे विधायक प्रतिनिधि को ग्रामीणों ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Betul News: तालाब बनाने में नेतागिरी कर रहे विधायक प्रतिनिधि को ग्रामीणों ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
Tue, 17 May 2022 06:05 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 17 May 2022 06:05 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में तालाब निर्माण के दौरान विधायक प्रतिनिधि की कुछ हरकतें ग्रामीणों को इस तरह नागवार गुजरी कि उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। दोनों पक्षों ने मारपीट की शिकायत थाने में की है।
विज्ञापन
बैतूल में विधायक प्रतिनिधि की पिटाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बैतूल जिले में तालाब निर्माण के दौरान विधायक प्रतिनिधि की गांव की महिलाओं और लोगों ने पिटाई कर दी। घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक ब्रह्मा भलावी के प्रतिनिधि की पिटाई का वीडियो वायरल हो गया है। इसे लेकर विधायक प्रतिनिधि मिथुन विश्वास ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मामला यह है कि झोली ग्राम पंचायत के लखीपुर गांव में तालाब निर्माण चल रहा है। इस काम की जांच के लिए बैतूल एवं घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत से टीम मौके पर पहुंची थी। इस दौरान किसी बात को लेकर वहां उपस्थित लोगों और विधायक प्रतिनिधि में बहस हो गई। इसके बाद लोगों ने विधायक प्रतिनिधि के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि गांव में लगभग 42 लाख रुपये की लागत से तालाब का निर्माण किया जा रहा है। इसकी गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। महिलाओं का आरोप है कि विधायक प्रतिनिधि काम बंद करने का प्रयास कर रहे थे। इसके बाद गांव के लोगों को रोजी-रोजगार से भी वंचित होना पड़ता। फिलहाल दोनों पक्षों ने मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में तालाब निर्माण के दौरान विधायक प्रतिनिधि की कुछ हरकतें ग्रामीणों को इस तरह नागवार गुजरी कि उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। #Betul #MPNews #MadhyaPradesh @INC_MP @BJP4MP
विज्ञापन
https://t.co/asBqfezir8 pic.twitter.com/JK67wqVRKK— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) May 17, 2022