फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul conversion case: Christian missionaries were pressurizing people to convert, police caught 4 accused

बैतूल में धर्मांतरण का मामला: ईसाई मिशनरी के लोग दबाव बना करा रहे थे धर्म परिवर्तन, पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा 

Mon, 21 Feb 2022 04:16 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 21 Feb 2022 04:16 PM IST
सार

बैतूल जिले में ईसाई मिशनरी के लोगों द्वारा गांव के लोगों पर दबाव बनाकर धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Betul conversion case: Christian missionaries were pressurizing people to convert, police caught 4 accused
बैतूल जिले में धर्मांतरण का मामला, आरोपियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैतूल जिले में ईसाई मिशनरी के लोगों द्वारा धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ईसाई मिशनरी के कुछ लोग गांव के लोगों को धर्म विशेष की बुराई बता कर धर्मांतरण के लिए उकसा रहे थे। मामले की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


मामला बैतूल के भैंसदेही थाना क्षेत्र के उदामा गांव का है। बताया जा रहा है कि शनिवार को सायबू इवने के खेत पर दावत चल रही थी। यहां धर्मांतरण कराने के लिए लोगों को इकट्ठा किया गया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां बैतूल चर्च और अमरावती के कोठारा के ईसाई मशीनरी के लोग उपस्थित थे। मौजूद लोगों के पास धर्म विशेष की पुस्तक और पर्चे भी थे। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र से आए लोग गांव के लोगों पर कथित रूप से धर्मांतरण करने के लिए दबाव बना रहे थे। पुलिस ने मौके से 4 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं आरोपियों पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में धारा 295ए, 34 भादवि एवं इजाफा धारा 3 (1)T ST/SC एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भैंसदेही पुलिस ने सायबू इवने, विजय जाधव (निवासी कोठारा अमरावती), रूथबाई जाधव (निवासी कोठारा अमरावती) और डेनी पाऊल (निवासी सदर बैतूल) को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया है। एसडीओपी भैंसदेही शिव चरण बोहित ने बताया कि उदारा गांव में बैतूल के चर्च कुछ लोग और कुछ महाराष्ट्र के मिशनरी के लोग आने की सूचना मिली थी। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed