{"_id":"63e100ac02705d35207e41a8","slug":"betul-congress-took-out-the-bier-of-the-mining-department-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कांग्रेस ने निकाली माइनिंग विभाग की अर्थी, रेत के बढ़ते दामों का विरोध, कलेक्ट्रेट में चिपकाया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कांग्रेस ने निकाली माइनिंग विभाग की अर्थी, रेत के बढ़ते दामों का विरोध, कलेक्ट्रेट में चिपकाया ज्ञापन
Mon, 06 Feb 2023 06:59 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 06 Feb 2023 06:59 PM IST
सार
रेत के भाव बढ़ने का कांग्रेस ने लल्ली चौक पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। यहां से माइनिंग विभाग की अर्थी निकाली गई।
विज्ञापन
बैतूल में कांग्रेस ने माइनिंग विभाग की अर्थी निकालकर रेत के बढ़ते दामों का विरोध किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के बैतूल में कांग्रेस ने अलग तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। ये विरोध रेत के बढ़ते दामों को लेकर था। सोमवार को कांग्रेसियों ने माइनिंग विभाग की अर्थी निकालकर दहन किया गया। कांग्रेसी जुलूस निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां भी जमकर नारेबाजी की, जिसके बाद एक ज्ञापन कलेक्ट्रेट की दीवार पर चिपका दिया गया और एक ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया है।
बता दें कि रेत के भाव बढ़ने का कांग्रेस ने लल्ली चौक पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। यहां से माइनिंग विभाग की अर्थी निकाली गई। यह प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टैंड, पेट्रोल पंप कार्यालय से खनिज कार्यालय पहुंची। जहां कांग्रेसियों ने कुछ देर तक जमकर विरोध प्रदर्शन किया और अर्थी को जलाया।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन रेत के दाम कम करें। जिले में रेत ठेकेदार द्वारा बढ़ाकर 38 रुपये घनफीट कर दिए हैं जिससे रेत आम लोगों के पहुंच से दूर होती जा रही है। इतनी महंगी रेत खरीद पाना गरीब और मध्यम वर्ग के लिए संभव नहीं है। रेत के दाम घटाकर 25 से 30 रुपये घनफीट किए जाएं।
विज्ञापन
शर्मा ने बताया कि तीन दिन में मांगें पूरी पूरी नहीं हुई तो कांग्रेस द्वारा और उग्र आंदोलन किया जाएगा। बैतूल बंद किया जाएगा और उसके बाद भी प्रशासन नहीं जागा तो पूरा बैतूल जिला बंद किया जाएगा। जिसकी जवाबदारी प्रशासन की होगी। रेत के बढ़ते दाम किसी भी सूरत में मान्य नहीं किए जाएंगे।