फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bengal Police arrested a thug from Odisha from Chhindwara, he was living in hiding for six months.

Chhindwara News: प. बंगाल पुलिस ने ओडिशा के ठग को छिंदवाड़ा से किया गिरफ्तार, छह महीने से छिपकर रह रहा था

Fri, 05 Jan 2024 01:47 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 05 Jan 2024 01:47 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के कोलकत्ता से छिंदवाड़ा पहुंची पुलिस टीम ने देहात पुलिस की मदद से छापेमारी कर ठग को गिरफ्तार किया है। वह इंटरनेशनल साइबर क्राइम गिरोह का सदस्य बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Bengal Police arrested a thug from Odisha from Chhindwara, he was living in hiding for six months.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

छिंदवाड़ा के देहात थाना क्षेत्र के शिक्षक कॉलोनी में छह माह से किराए के मकान में रह रहे ओडिशा के एक युवक को गिरफ्तार किया है। वह इंटरनेशनल साइबर क्राइम गिरोह का सदस्य बताया  जा रहा है। बुधवार को पश्चिम बंगाल के कोलकत्ता से छिंदवाड़ा पहुंची पुलिस टीम ने देहात पुलिस की मदद से छापेमारी कर ठग को गिरफ्तार किया है। ठग गुरुवार को आरोपी को रिमांड पर लेकर कोलकत्ता पुलिस रवाना हो गई।
विज्ञापन


देहात टीआई जीएस उईके ने बताया कि ओडिशा निवासी सुबीर पिता शांतनू दास इंटरनेशनल साइबर क्राइम करने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य था। सुबीर ऑनलाइन ठगी कर लोगों के खातों से रुपए उड़ाकर ऑनलाइन खरीदी करता था। इसके अलावा लोगों को झांसे में लेकर बिट क्वाइन के माध्यम से पाकिस्तान, चीन जैसे कई देशों में रुपए इनवेस्ट कराकर ठगी करता था। कोलकत्ता में सुबीर के खिलाफ ठगी और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज है। कोलकत्ता पुलिस पिछले लगभग सात माह से फरार सुबीर की तलाश में कई प्रदेशों में छापेमारी कर चुकी है। साइबर की मदद से कोलकत्ता पुलिस को सुबीर का लोकेशन छिंदवाड़ा में मिल रहा था। बुधवार को कोलकत्ता पुलिस ने देहात पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी कर आरोपी की गिरफ्तारी की है। इस मामले में सुबीर के कई साथी गिरफ्तार हो चुके हैं। गुरुवार को आरोपी को रिमांड पर लेकर पुलिस कोलकत्ता के लिए निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed