फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bees attack children in Satna, four injured

Satna: तालाब के पास खेल रहे बच्चों पर मधुमक्खियों का हमला, चार को अस्पताल में कराया भर्ती, दो की हालत गंभीर

Mon, 20 Mar 2023 05:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 20 Mar 2023 05:08 PM IST
सार

ग्राम परसवाही में तालाब के पास खेल रहे बच्चों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले में घायल चार बच्चों को सिविल अस्पताल अमरपाटन में भर्ती कराया गया है। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Bees attack children in Satna, four injured
अमरपाटन के ग्राम परसवाही में तालाब के पास खेल रहे बच्चों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। - फोटो : Social Media

विस्तार

सतना जिले के अमरपाटन के ग्राम परसवाही में तालाब के पास खेल रहे बच्चों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। एकाएक मधुमक्खयों के डंक मारने से घबराए बच्चे इधर-उधर भागकर बचने का प्रयास करने लगे। हमले में घायल चार बच्चों को सिविल अस्पताल अमरपाटन में भर्ती कराया गया है। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि परसवाही गांव में बच्चे रोजाना की तरह तालाब के पास खेल रहे थे। तभी एकाएक मधुमक्खियों का झुंड पहुंच गया। मधुमक्खियों ने डंक मारना शुरू कर दिया। मधुमिक्खयों के हमले के बाद चार बच्चों के आंख, नाक, कान और मुंह के पास सूजन आ गई। बच्चे तकलीफ से कराहने लगे। आनन-फानन में बच्चों को लेकर परिजन सिविल अस्पताल अमरपाटन पहुंचे। 
विज्ञापन


मधुमक्खियों के डंक मारने से सौरभ पटेल पिता नारायण पटेल (11), अवनि पटेल पिता रामकिशोर पटेल (6), खुशी पटेल पिता नारायण पटेल (13) और काजल पिता दिनेश (10) को सिविल अस्पताल मे भर्ती कराया गया। सिविल अस्पताल के चिकित्सकों ने दो बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed