{"_id":"641845ce2d3222e8dd02a0b0","slug":"bees-attack-children-in-satna-four-injured-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna: तालाब के पास खेल रहे बच्चों पर मधुमक्खियों का हमला, चार को अस्पताल में कराया भर्ती, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna: तालाब के पास खेल रहे बच्चों पर मधुमक्खियों का हमला, चार को अस्पताल में कराया भर्ती, दो की हालत गंभीर
Mon, 20 Mar 2023 05:08 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 20 Mar 2023 05:08 PM IST
सार
ग्राम परसवाही में तालाब के पास खेल रहे बच्चों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले में घायल चार बच्चों को सिविल अस्पताल अमरपाटन में भर्ती कराया गया है। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
अमरपाटन के ग्राम परसवाही में तालाब के पास खेल रहे बच्चों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सतना जिले के अमरपाटन के ग्राम परसवाही में तालाब के पास खेल रहे बच्चों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। एकाएक मधुमक्खयों के डंक मारने से घबराए बच्चे इधर-उधर भागकर बचने का प्रयास करने लगे। हमले में घायल चार बच्चों को सिविल अस्पताल अमरपाटन में भर्ती कराया गया है। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बता दें कि परसवाही गांव में बच्चे रोजाना की तरह तालाब के पास खेल रहे थे। तभी एकाएक मधुमक्खियों का झुंड पहुंच गया। मधुमक्खियों ने डंक मारना शुरू कर दिया। मधुमिक्खयों के हमले के बाद चार बच्चों के आंख, नाक, कान और मुंह के पास सूजन आ गई। बच्चे तकलीफ से कराहने लगे। आनन-फानन में बच्चों को लेकर परिजन सिविल अस्पताल अमरपाटन पहुंचे।
मधुमक्खियों के डंक मारने से सौरभ पटेल पिता नारायण पटेल (11), अवनि पटेल पिता रामकिशोर पटेल (6), खुशी पटेल पिता नारायण पटेल (13) और काजल पिता दिनेश (10) को सिविल अस्पताल मे भर्ती कराया गया। सिविल अस्पताल के चिकित्सकों ने दो बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।