{"_id":"6ab54343ac31abe1d208958c","slug":"father-used-to-touch-the-private-parts-of-his-three-minor-daughters-arrested-and-sent-to-jail-following-their-complaint-barwani-news-c-1-1-noi1434-4761899-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप नहीं दरिंदा है वो: तीन नाबालिग बेटियों के प्राइवेट पार्ट छूता था पिता, डेढ़ साल से कर रहा था घिनौना काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाप नहीं दरिंदा है वो: तीन नाबालिग बेटियों के प्राइवेट पार्ट छूता था पिता, डेढ़ साल से कर रहा था घिनौना काम
Thu, 24 Sep 2026 11:03 PM IST
बड़वानी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
Published by: बड़वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:03 PM IST
सार
बड़वानी के सेंधवा ग्रामीण क्षेत्र में तीन नाबालिग बहनों ने पिता पर करीब डेढ़ साल से आपत्तिजनक व्यवहार करने के आरोप लगाए। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। तीनों बालिकाओं का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और जांच जारी है।
विज्ञापन
हैवान पिता की करतूत।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
बड़वानी जिले के सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन नाबालिग बहनों ने अपने पिता पर करीब डेढ़ साल से आपत्तिजनक व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार किया। बालिकाओं का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार तीनों नाबालिग बालिकाएं अन्य परिजनों के साथ थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। तीनों की उम्र 14, 11 और 10 वर्ष बताई गई है। बालिकाओं ने पुलिस को बताया कि उनकी मां करीब आठ वर्ष पहले उन्हें छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से वे अपने पिता के साथ रह रही थीं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- शिवपुरी: गणेश विसर्जन के बीच तालाब में डूबा 25 वर्षीय मूक-बधिर युवक, सुबह बेलों में फंसा मिला शव
विज्ञापन
करीब डेढ़ साल से आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप
शिकायत में बालिकाओं ने आरोप लगाया कि पिछले करीब एक से डेढ़ वर्ष से पिता नशे की हालत में उनके साथ आपत्तिजनक व्यवहार करता था। शिकायत में बच्चियों ने शरीर के प्राइवेट पार्ट को छूने और उन्हें भी पिता के प्राइवेट पार्ट को छूने के लिए कहने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया
सेंधवा ग्रामीण थाना प्रभारी ओपी चौंगडे ने बताया कि नाबालिग बालिकाओं की शिकायत पर पिता के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। तीनों बालिकाओं का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
मामले की जांच जारी
टीआई ओपी चौंगडे ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस शिकायत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
