फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Barwani News Leopard cub climbed on tree villagers pelted stones forest department did rescue

Barwani News: पेड़ पर चढ़ा तेंदुए का शावक, ग्रामीणों ने किया पथराव, मशक्कत के बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Mon, 26 Jun 2023 10:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 26 Jun 2023 10:24 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में बड़वानी जिले के पानसेमल वन परिक्षेत्र में एक खेत में लगे पेड़ पर तेंदुए का शावक चढ़ गया, जिसे उतारने के लिए वन विभाग को खूब मेहनत करनी पड़ी। बड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया।

विज्ञापन
Barwani News Leopard cub climbed on tree villagers pelted stones forest department did rescue
पेड़ पर चढ़ा तेंदुए का शावक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़वानी के पानसेमल वन परिक्षेत्र में पेड़ पर चढ़े तेंदुए के शावक को देखने ग्रामीणों की भीड़ भी लग गई। तेंदुआ कहीं भीड़ पर हमला न कर दे, इसके लिए पुलिस का सहारा भी लेना पड़ा। तेंदुए का शावक पेड़ से उतरकर जब नीचे खेत में भागा तो ग्रामीणों ने उस पर पथराव कर दिया। कुछ ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर भी उसके पीछे दौड़े, जिससे रेस्क्यू टीम को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बड़ी मुश्किल से शावक का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित किया गया। कुछ ग्रामीणों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


पानसेमल वन परिक्षेत्र के जलगोन में प्रकाश पाटिल के खेत के पास स्थित एक पेड़ पर तेंदुए का शावक चढ़ गया। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस को दी। खेत में तेंदुए के शावक होने की खबर मिलते ही ग्रामीण भी वहां पहुंच गए, जिससे वहां भारी भीड़ जमा हो गई। करीब तीन घंटे तक तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन




ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो जाने के चलते इसके रेस्क्यू में दिक्कत आ रही थी। तेंदुए का शावक पेड़ से उतर कर खेत में भागने लगा। इस दौरान ग्रामीणों ने उस पर पथराव कर दिया, तो वहीँ कुछ ग्रामीण लाठी और डंडों से भी उसे मारने का प्रयास करने लगे। हालांकि, इसी बीच पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया। इसके बाद शावक के झाड़ियों में छिप जाने के दौरान उसे ग्रामीणों और वन अमले ने दो मुंह की लकड़ी से दबोच लिया। यह करीब 12 से 15 महीने की उम्र का शावक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी रेंजर राजकमल आर्य ने बताया कि सोमवार सुबह तेंदुए का शावक प्रकाश पाटिल के खेत के पास स्थित एक पेड़ पर चढ़े होने की जानकारी पर वन अमला वहां पहुंचा था। इस दौरान तेंदुआ नीचे उतर आया था। उन्होंने बताया कि रात होने का इंतजार करना जोखिम भरा था क्योंकि, ग्रामीणों के बीच उसे बचाए रखना बहुत मुश्किल था।


पानसेमनल थाना प्रभारी नाथू सिंह रणदा ने बताया कि फॉरेस्ट विभाग ने जानकारी दी थी के जलगोन में एक तेंदुए का बच्चा नाले के अंदर छुपा बैठा है और यहां ग्रामीणों की भीड़ लग गयी है। बता दें कि पानसेमल वन परिक्षेत्र के जलगोन में सोमवार सुबह एक पेड़ पर तेंदुआ देखा गया। ग्रामीण के अनुसार इसकी जानकारी वन विभाग को सुबह सात बजे दे दी गई थी, पर टीम को पहुंचने में देरी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed