फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Barwani: A bus full of baraatis collided with a bike, 2 killed, 9 baraatis injured

Barwani Accident: बरातियों से भरी बस बाइक से टकराई, 2 की मौत, 9 बराती घायल

Tue, 10 May 2022 08:38 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 10 May 2022 08:38 AM IST
सार

बड़वानी जिले में बरातियों से भरी एक बस दो बाइक से टकरा गई हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि 9 बराती घायल हुए। फिलहाल घायलों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

विज्ञापन
Barwani: A bus full of baraatis collided with a bike, 2 killed, 9 baraatis injured
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बड़वानी जिले में बरातियों से भरी बस बाइक से टकरा गई, हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हुए हैं। हादसा बड़वानी के जुलवानिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत खंडवा वड़ोदरा मार्ग का बताया जा रहा है। मृतकों में वन विभाग का वनपाल भी शामिल है। वहीं, हादसे में नौ बराती घायल हुए हैं।
विज्ञापन


जुलवानिया थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरातियों से भरी बस खरगोन जिले के बेड़िया के अंतरसम्भा से बड़वानी जिले के सिलावद लौट रही थी। मालबैड़ी गांव के पास बस की टक्कर सामने से आ रहे दो दुपहिया वाहनों से हो गई, जिसके चलते बस असंतुलित होकर खेत में पलट गई। हादसे में बड़वानी जिले के सेंधवा में कार्यरत वनपाल आरके तारे (59) और खरगोन जिले के सेगांव निवासी सुनील राठौर की मौत हो गई। वनपाल बाइक में सवार था। वहीं, हादसे में घायल 09 बरातियों को इलाज के लिए सेगांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed