{"_id":"5e52d9b38ebc3ef3dc681fe5","slug":"bank-manager-arrested-for-beating-student-in-the-name-of-moral-policing","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेशः 'नैतिक पुलिसिंग' के नाम पर छात्रा को पीटने के आरोप में बैंक प्रबंधक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेशः 'नैतिक पुलिसिंग' के नाम पर छात्रा को पीटने के आरोप में बैंक प्रबंधक गिरफ्तार
Mon, 24 Feb 2020 01:29 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 24 Feb 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
इंदौर में नैतिक पुलिसिंग के नाम पर गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर एक छात्रा से बदसलूकी और मारपीट के आरोप में पुलिस ने 37 वर्षीय बैंक प्रबंधक को रविवार को गिरफ्तार किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पहले ही वायरल हो चुका है।
विज्ञापन
भंवरकुआं थाने के प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि मामले में एक निजी बैंक की राऊ स्थित शाखा के प्रबंधक अमरजीत सिंह (37) को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया, सिंह ने शुक्रवार रात गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर एक छात्रा को पीट दिया था।
विज्ञापन
उसने अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए हॉस्टल की अन्य छात्राओं से भी बदसलूकी की थी। शुक्ला ने बताया कि गर्ल्स हॉस्टल की पीड़ित छात्राओं के मुताबिक आरोपी ने यह कहते हुए उनसे बदसलूकी की थी कि वे उसके घर के सामने लड़कों से मिलकर क्षेत्र में अश्लीलता फैला रही हैं।पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
विज्ञापन
