{"_id":"6318a584b21da118696234bd","slug":"bandhavgarh-tiger-reserve-tiger-attack-on-old-shepherd-attacked-15-month-old-child-four-days-ago","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tiger Attack: बूढ़े चरवाहे पर बाघ का हमला, चार दिन पहले 15 माह के बच्चे पर किया था अटैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tiger Attack: बूढ़े चरवाहे पर बाघ का हमला, चार दिन पहले 15 माह के बच्चे पर किया था अटैक
Wed, 07 Sep 2022 07:38 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 07 Sep 2022 07:38 PM IST
सार
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर जोन में लकड़ियां बीनने गए बुजुर्ग पर बाघ ने हमला कर दिया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार दिन पहले भी 15 महीने के बच्चे पर हमला हुआ था।
विज्ञापन
बूढ़े चरवाहे पर बाघ ने हमला किया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के उमरिया में बाघ के हमलों का खतरा बढ़ता जा रहा है। चार दिन पहले 15 महीने के बच्चे पर हुए हमले के बाद आज बूढ़े चरवाहे को बाघ ने निशाना बनाया है। घायल चरवाहे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार मामला उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर बफर परिक्षेत्र का है। बताया गया कि परिक्षेत्र में आने वाले बीट गौरइया में 56 वर्षीय चरवाहे चरका बैगा निवासी ग्राम कुम्हर्रा पर बाघ ने हमला किया है। चरवाहा जब लकड़ियां बीनने इलाके में पहुंचा तो झाड़ियों के पीछे छिपकर बैठे बाघ ने अचानक हमला बोल दिया। साथ में गई पत्नी जोर-जोर से चीखने लगी तो बाघ भाग गया।
महिला अपने घायल पति को लेकर कुछ दूर तक आई फिर गांववालों ने उसकी मदद की। बाघ के हमला करने की जानकारी मिलने के बाद पार्क प्रबंधन की टीम मौके पर पंहुची और घायल को जिला अस्पताल लेकर आई। जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। बाघ के हमले से वृद्ध के सीने, सर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
चार दिन पहले भी किया था हमला
रविवार सुबह बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगल से लगे गांव रोहनिया ज्वालामुखी में 15 महीने के मासूम बच्चे को बाघ ने अपने जबड़ों में भर लिया और उसे ले जाने लगा, लेकिन उस बच्चे की मां बाघ के सामने अड़ गई और उसने बाघ के जबड़े से अपने मासूम बच्चे को बचा लिया। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है।