{"_id":"63d8f2b0dd3cf95ae1627392","slug":"bandhavgarh-tiger-reserve-peacock-poachers-arrested-by-forest-department-team-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bandhavgarh Tiger Reserve: मोर के शिकारियों को वन विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार, झाड़ियों में छिपकर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bandhavgarh Tiger Reserve: मोर के शिकारियों को वन विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार, झाड़ियों में छिपकर पकड़ा
Tue, 31 Jan 2023 04:21 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 31 Jan 2023 04:21 PM IST
सार
वन विभाग की टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग मोर को मारकर अपने साथ ले जा रहे थे, तभी टीम ने दबोच लिया।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम में मोर के शिकारियों को गिरफ्तार किया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की पतौर रेंज से राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकारी पकड़ाए हैं। वन विभाग की टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग मोर को मारकर अपने साथ ले जा रहे थे, तभी टीम ने दबोच लिया।
जानकारी के अनुसार मामला बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की पतौर रेंज का है। बताया गया कि पतौर परिक्षेत्र की टीम सामूहिक गश्ती कर रही थी, तभी बीट बगैहा के pf 210 के विभिन्न स्थानों पर पांच मृत मादा मोर पाए गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग की टीम वहीं झाड़ियों में छिप गई। कुछ देर बाद बमेरा गांव के दो व्यक्ति संगीर पिता दद्दू बैगा साकिन बमेरा व बाबू पिता शुक्ला बैगा साकिन बरबसपुर कोर वन क्षेत्र में प्रवेश कर धान के विषाक्त दाने पगडंडियों में बिखेरकर व मृत मोर को अपने साथ लेकर जाने लगे। पतौर परिक्षेत्र की टीम ने घेराबंदी करके दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
आरोपियों के पास से कुल्हाड़ी, 10 ग्राम विषाक्त धान बीज व माचिस बरामद की गई। घटनास्थल से पांच मृत मादा मोर को अपनी सुपुर्दगी में लिया गया। ततपश्चात निर्धारित नियमानुसार वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सहायक सर्जन द्वारा मोर का पोस्टमार्टम करके सेंपल लिए गए तथा अंतिम संस्कार किया गया। आरोपियों को पूछताछ के लिए परिक्षेत्र कार्यालय पतौर लाया गया व वन अपराध POR प्रकरण दर्ज करते हुए गिरफ्तार करके न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा दोनो आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।