फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   bandhavgarh tiger reserve: Chakradhara Tigress Impresses Visitors With its Walk

Bandhavgarh Tiger Reserve: 'चक्रधारा' की चाल ने किया सैलानियों को मोहित, वायरल हुई अदाएं

Tue, 30 May 2023 04:51 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 30 May 2023 04:51 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघिन चक्रधारा को देखने बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। बाघिन भी निडर है और सैलानियों के सामने अपनी अदाएं दिखाकर उनका मन मोह लेती है। 
 

विज्ञापन
bandhavgarh tiger reserve: Chakradhara Tigress Impresses Visitors With its Walk
बांधवगढ़ नेशनल पार्क की चक्रधारा बाघिन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में चक्रधारा बाघिन की चपलता और चाल ने सैलानियों को मोहित कर रखा है। साइटिंग की वजह से पर्यटक भी उत्साहित होकर बार-बार उमरिया जिले के नेशनल पार्क पहुंच रहे हैं। अपने शावकों के साथ मौज-मस्ती की वजह से सुर्खियों में रहने वाली चक्रधारा इस बार अकेली ही चाल से मोहित कर गई। बांधवगढ़ के यह फोटो-वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। 

विज्ञापन


दो महीने पहले चक्रधारा जब अपने तीन शावकों के साथ भ्रमण पर निकली तो उसका वीडियो वायरल हुआ था। तब से गाहे-बगाहे उसके फोटो-वीडियो सामने आ रहे हैं। नया वीडियो सामने आया है। इसमें चक्रधारा बाघिन पेड़ों के पीछे से मस्त चाल से आगे बढ़ रही है। हालांकि, इस वीडियो में उसके शावक आसपास नजर नहीं आ रहे हैं। 
विज्ञापन


पर्यटकों के सामने आ जाती है बाघिन
आम तौर पर बाघ-बाघिन सैलानियों से दूर रहते हैं। पर चक्रधारा का मूड अच्छा हो तो वह पर्यटकों का खूब मनोरंजन करती है। उनके बगल से ही धीमी चाल से आगे बढ़ती है। पर्यटकों और फोटोग्राफर्स को भरपूर मौका देती है ताकि वह उसे अपने-अपने कैमरे में कैद कर लेते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed