फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bandhavgarh National Park Another tigress dies in suspicious circumstances injury marks found on body

Bandhavgarh National Park: संदिग्ध परिस्थिति में एक और बाघिन की मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान

Mon, 17 Jul 2023 04:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 17 Jul 2023 04:31 PM IST
सार

Bandhavgarh National Park: मध्यप्रदेश में उमरिया जिले के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक बाघिन शावक की संदिग्ध मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि दो घंटे तक इलाज के बाद बाघिन की मौत हुई है।

विज्ञापन
Bandhavgarh National Park Another tigress dies in suspicious circumstances injury marks found on body
बाघिन की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले का बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व फिर एक बार सुर्खियों में आया। यहां एक बाघिन की फिर मौत हो गई। मानपुर रेंजर मुकेश अहिरवार ने बताया कि हमको सूचना मिली कि एक बाघ देवरी बीट अंतर्गत ग्राम मढ़ऊ के पास बैठा है। इस सूचना पर हम अपने अमले के साथ तत्काल वहां पहुंच कर देखे तो वहां एक बाघिन घायल अवस्था मे बैठी थी, जो सामान्य तरीके से व्यवहार नहीं कर रही थी।

विज्ञापन


इसकी सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई और उनकी मौजूदगी में बाघिन का रेस्क्यू किया गया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ के द्वारा तत्काल उसका इलाज किया गया, लेकिन दो घंटे के बाद उसकी मौत हो गई। बाघिन की मौत का प्राथमिक कारण उसकी पीठ में लगा हुआ चोट बताया गया है। अधिक जानकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगी। वहीं, एनटीसीए की गाइड लाइन के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


अब सवाल यह उठता है कि पार्क बंद होने के बाद बफर जोन पर्यटकों के लिए खुला हुआ है और लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। फिर भी बाघिन कैसे घायल हो गई और कितने दिन से घायल रही किसी को नहीं पता चल सका। अंतिम समय में जब गांव के पास आकर बैठ गई, तब इलाज की औपचारिकता करवाई गई और दो घंटे में ही उसकी मौत हो गई, जो साफ दर्शाता है कि सारी पेट्रोलिंग कागजों में होती है और डीजल पेट्रोल का फर्जी बिल बना कर घोटाला किया जा रहा है। ऐसे में उच्च स्तरीय जांच की आवश्यकता है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed