फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Balaghat News ›   Balaghat News: Bodies of a couple working in the fields found in a well

Balaghat News: खेत में काम करते दंपती का कुएं में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 23 Oct 2025 07:47 PM IST
बालाघाट ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: बालाघाट ब्यूरो Updated Thu, 23 Oct 2025 07:47 PM IST
सार

लोहे के कांटे से दोनों के शव निकाले गए। पुलिस हादसा या किसी अन्य संदिग्ध स्थिति की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

विज्ञापन
Balaghat News: Bodies of a couple working in the fields found in a well
कुएं में मिला दंपती का शव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेत गए पत्नी-पत्नी का शव बिना मुंडेर वाले कुएं के अंदर मिलने से सनसनी और दहशत फैल गई। पुलिस ने दोनों को शवों को बाहर निकालने के बाद उन्हें पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। दोनों किसी हादसे का शिकार हुए या उनके साथ कोई घटना घटित हुई, इस संबंध में पुलिस विवेचना कर रही है।
विज्ञापन


वारासिवनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह ग्राम कटंगझरी निवासी नंदकिशोर बाहेश्वर उम्र 42 वर्ष तथा पत्नी श्याम बाहेश्वर 38 वर्ष तथा उनका खेत में तिल्ली की फसल काटने गए हुए थे। बेटा कटी हुई फसल के दो बंडल लेकर घर आ गया था। माता-पिता फसल काटने में लगे हुए थे। माता-पिता देर शाम तक वापस नहीं लौटे तो बेटे उन्हें देखने खेत पहुंचा। खेत में माता-पिता के नहीं मिलने पर बेटे ने गांव के लोगों से उनके संबंध में पूछताछ प्रारंभ की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भाजपा प्रदेश पदाधिकारी घोषित: लता वानखेड़े समेत चार महामंत्री, सिंधिया गुट से प्रभुराम चौधरी शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे के साथ ग्रामवासियों ने मिलकर उनकी तलाश प्रारंभ की। इस दौरान खेत पर पहुंचने पर लोगों केन देखा कि बिना मुंडेर के कुएं के पास नंदकिशोर की चप्पल दिखाई दी। जिसके बाद लोगों ने उनकी तलाश के लिए कुएं में लोहे का कांटा था। कांटे में पहले पत्नी के षव फंस था, जिसके बाहर निकाला गया। इसके बाद कांटे की मदद से नंदकिशोर का षव बाहर निकाला गया। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed