फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Balaghat News ›   Explosives found in Chauriya Chilaura forest of Balaghat, Naxalites had hidden them to attack the police.

MP News: बालाघाट के चौरिया चिलौरा जंगल से मिले विस्फोटक, नक्सलियों ने पुलिस पर हमला करने छिपा रखे थे

Wed, 06 Sep 2023 08:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 06 Sep 2023 08:25 PM IST
सार

 प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिट पार्टी माओवादी के मलाजखंड तथा टांडा दलम के नक्सली सदस्य अपनी गतिविधियां संचालित कर रहे हैं।  हॉकफोर्स तथा सीआरपीएफ की टीम ने चौरिया चिलौरा जंगल में छिपाकर रखा गया विस्फोटक बरामद किया है। 

विज्ञापन
Explosives found in Chauriya Chilaura forest of Balaghat, Naxalites had hidden them to attack the police.
बालाघाट जिले के जंगल से प्रेशर कूकर बम बरामद किए गए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बालाघाट जिले के चौरिया चिलौरा जंगल में सर्चिंग के दौरान हॉकफोर्स तथा सीआरपीएफ की टीम ने नक्सलियों द्वारा डम्प किए गए विस्फोटक बरामद किए हैं। ये विस्फोटक सामग्री नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी पर हमला करने के उद्देश्य से छुपाकर रखी गई थी।
विज्ञापन


बालाघाट पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ के अनुसार जिले के लांजी थानांतर्गत प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिट पार्टी माओवादी के मलाजखंड तथा टांडा दलम के नक्सली सदस्य अपनी गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। पुलिस बल तथा मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ नक्सलियों द्वारा इलाके में विस्फोटक रखे जा रहे हैं, जो शायद किसी की हत्या करने के उद्देश्य से रखे गए हैं। नक्सल विरोध अभियान के तहत हॉकफोर्स तथा सीआरपीएफ की टीम ने संयुक्त सर्चिंग अभियान चलाकर लांजी थानान्तर्गत चौरिया चिलौरा के जंगल से नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखा गया विस्फोटक बरामद किया।
विज्ञापन


नक्सलियों ने पुलिस टीम पर हमला करने के लिए तीन प्रेशर कुकर बम रखे थे। इसमें से दो बम को बीडीडीएस टीम द्वारा डेटोनेट किया गया। एक बम को सुरक्षित खोले जाने पर जिलटिन रॉड, कीलें एव कॉर्डेक्स वायर बरामद हुए। टीम ने नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखा 15 किलो यूरिया,17 किलो चारकोल,1.7 किलो सल्फर,1.7 किलो अमोनिया सहित अन्य साम्रगी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed