फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Balaghat News ›   Balaghat: The gang had come from UP to steal in the jewelery shop

Balaghat: ज्वेलरी शॉप में चोरी करने यूपी से आया था गिरोह, पानी पुरी का ठेला लगाकर साथी करता था रैकी

Thu, 11 Jan 2024 11:52 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बालाघाट
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बालाघाट Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 11 Jan 2024 11:52 PM IST
सार

मप्र के बालाघाट की जेवरात की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस वारदात को उत्तर प्रदेश के गिरोह ने अंजाम दिया था। चोरों का एक साथी दुकान के सामने पानी पुरी का ठेला लगाकर रैकी करता था।

विज्ञापन
Balaghat: The gang had come from UP to steal in the jewelery shop
ज्वेलरी शॉप में चोरी के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बालाघाट जिले में उत्तर प्रदेश से आए गिरोह के सदस्यों ने ज्वेलरी शॉप में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। ज्वेलरी शॉप की रैकी उसके साथी ने की थी, जो पानी पुरी (फुलकी) का ठेला लगाता था। पुलिस ने वारदात में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का माल बरामद किया है।  
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डाबर के अनुसार नेवर गांव क्षेत्र में 6-7 जनवरी की रात में अज्ञात चोरों ने आशीष उरकूड की ज्वेलरी शॉप में धावा बोला था। चोर अपने साथ 6 से 7 लाख रुपये के जेवरात ले गए थे। पुलिस ने प्रकरण को जांच में लेकर सीसीटीवी फुटेज तथा घटना में प्रयुक्त वाहन के संबंध में आरटीओ एवं टोल नाका से जानकारी प्राप्त की गई। इसके बाद पुलिस रिजवान शाह (25) निवासी जिला जालौन, रमजानी मंसूरी (25) निवासी जिला जालौन, मोहम्मद इमरान (25) जिला जालौन, इकबाल मुसलमान (29) निवासी बक्सर जिला हापुर, अभिषेक (21) निवासी जिला जालौन, रवि पिता महेंद्र कुमार पाल (23) निवासी जिला जालौन को अभिरक्षा में लिया। 
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि पिछले 20 साल से वारासिवनी में रहने वाला कमलेश शर्मा (48) मूलत: उत्तर प्रदेश का निवासी है। वह फुलकी का ठेला लगाता है और उसने ज्वेलर्स शॉप की रैकी करने के बाद उन्हें वारदात के लिए बुलाया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। जिले में हुई अनेक चोरियों की वारदात के संबंध में पूछताछ के लिए आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed