फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Balaghat: Naxalites again target road construction machinery, burn 2 tractors and mixer machine

बालाघाट:  नक्सलियों ने फिर सड़क बनाने वाली मशीनरी को निशाना बनाया, 2 ट्रैक्टरों और मिक्सर मशीन को जलाया

Tue, 07 Dec 2021 07:43 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 07 Dec 2021 07:43 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर सड़क बनाने वाली मशीनरी को निशाना बनाया है। नक्सलियों ने दो ट्रैक्टरों और कंक्रीट की मिक्सर मशीन को आग के हवाले कर दिया। साथ ही 10 दिसंबर को बंद के समर्थन में बैनर भी लगाए। 
 

विज्ञापन
Balaghat: Naxalites again target road construction machinery, burn 2 tractors and mixer machine
बालाघाट में नक्सलियों ने सड़क निर्माण कंपनी को निशाना बनाया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित इलाके बालाघाट में एक हफ्ते के भीतर नक्सलियों ने दूसरी वारदात की है। हट्टा पुलिस थाना क्षेत्र में आने वाले गोदरी पुलिस चौकी के वन ग्राम बोदलझोला और बटकरी के बीच पहाड़ी पर सड़क बनाने वाली मशीनरी को निशाना बनाया है। इस दौरान नक्सलियों ने दो ट्रैक्टरों के साथ-साथ कंक्रीट मिक्स करने वाली मशीनों को आग लगा दी। यह सड़क बनाने का काम लांजी निवासी देवेंद्र लिल्हारे के पास है। 
विज्ञापन


बंद के समर्थन में बैनर टांगे
नक्सलियों ने घटनास्थल पर बैनर भी टांगे हैं। इनमें लिखा गया है कि 10 दिसंबर को छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में बंद की मांग की है। बैनर पर लिखा है कि शोषित और उत्पीड़ित जनता के नेता कॉमरेड जीवा उर्फ मिलिंद तेलतुंमडे (एमएमसी जोन) सेक्रेटरी और केन्द्रीय कमेटी सदस्य सहित 26 कॉमरेड्स की हत्या के विरोध में 10 दिसम्बर को महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य बंद सफल बनाएं। यह अपील भाकपा माओवादी महाराष्ट्र मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ जोनल कमेटी ने की है। 
विज्ञापन


एसपी ने कहा- नक्सलियों की बौखलाहट 
बालाघाट एसपी अभिषेक तिवारी ने घटना की पुष्टि की। साथ ही कहा कि बोदालझोला के पास चल रहे सीमेंट सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों को जलाने की घटना हुई है। नक्सलियों ने इसे सोमवार शाम को अंजाम दिया है। क्षेत्र में सीआरपीएफ और हॉक फोर्स के जवान सर्चिंग कर रहे हैं। चार दिन पहले नक्सलियों ने ग्राम कोरका में रोड रोलर को जलाया था। नक्सली नहीं चाहते कि इन क्षेत्रों में विकास कार्य हो। ये उनकी बौखलाहट का नतीजा है। आगे इन इलाकों में निर्माण कार्य कर रही एजेंसियों को सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवेदनशील इलाकों पर नजर
एसपी ने कहा कि 10 दिसंबर को नक्सलियों ने बंद की अपील की है। इसे देखते हुए कडे सुरक्षा प्रबंध किए गए है। संवेदनशील इलाकों पर नजर रख रहे हैं। नक्सल प्रभावित इलाके में 5 हजार पुलिस बल तैनात है। ये नक्सलियों की किसी भी नापाक हरकत से निपटने में सक्षम है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed