{"_id":"618f9461b210f7353b138b23","slug":"balaghat-kin-of-villagers-killed-by-naxalites-will-get-government-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालाघाट: नक्सलियों के हाथों मारे गए ग्रामीणों के एक-एक परिजन को सरकारी नौकरी मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालाघाट: नक्सलियों के हाथों मारे गए ग्रामीणों के एक-एक परिजन को सरकारी नौकरी मिलेगी
Sat, 13 Nov 2021 04:03 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 13 Nov 2021 04:03 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बालाघाट में नक्सलियों के हाथों मारे गए दो ग्रामीणों के एक-एक परिजन को नौकरी देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान पत्रकारों से बातचीत करते हुए।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बालाघाट में नक्सली हमले में मारे गए ग्रामीणों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। साथ ही कहा है कि दोनों के परिवारों के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।
दरअसल, मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले की बैहर तहसील में कान्हा नेशनल पार्क से लगे मालाखेडी गांव में शुक्रवार रात करीब 3 बजे नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों की हत्या कर दी। इसके बाद नक्सलियों ने घटनास्थल पर परचे भी फेंके हैं। इसमें लिखा है कि पुलिस के लिए मुखबिरी करने वालों का यही अंजाम होगा। परचे में पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों को धमकी दी गई है।
इस हमले पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मालाखेड़ी गांव में नक्सलियों ने फिर कायराना हरकत की है। दो निर्दोष ग्रामीणों की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी गई है। इस हमले से नक्सलियों का असली चेहरा एक बार फिर उजागर हुआ है। इससे हमारे अभियान पर कोई असर नहीं होगा। नक्सली हिंसा को समाप्त करने के लिए हमारा अभियान पूरी मजबूती से आगे बढ़ता रहेगा। मैंने पूरी स्थिति की समीक्षा की है। ग्रामीणों के साथ हम मजबूती से खड़े हैं।
विज्ञापन
रात 3 बजे हुई थी फायरिंग
इससे पहले बालाघाट पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने कहा कि मृतकों के नाम संतोष तथा जगदीश यादव है। इनकी उम्र 45 से 50 साल के बीच है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने गोली मारकर उनकी हत्या की है। ग्रामीणों ने भी रात करीब 3:00 बजे गोली चलने की आवाज सुनी थी। नक्सलियों ने घटनास्थल पर परचे भी फेंके हैं।
महिला नक्सली की मौत का लिया बदला
पिछले साल 6 नवंबर 2020 को इसी गांव में एक इनामी महिला नक्सली पुलिस मुठभेड में मारी गई थी। नक्सलियों की वारदात को इसी मुठभेड़ से जोड़कर देखा जा रहा है। जिन ग्रामीणों को नक्सलियों ने मारा है, उन पर महिला नक्सली के बारे में पुलिस को जानकारी देने का संदेह था।