फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Balaghat: Angry young man killed his parents when he was stopped from throwing household items

Balaghat: घर का सामान फेंकने से रोका तो गुस्साए युवक ने कर दी माता-पिता की हत्या, गैती मारकर लिए प्राण

Thu, 15 Jun 2023 06:06 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 15 Jun 2023 06:06 PM IST
सार

गुस्सैल और सनकी बेटे को समझाने की कीमत माता-पिता को जान देकर चुकानी पड़ी। बेटे ने गैती मारकर दोनों की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Balaghat: Angry young man killed his parents when he was stopped from throwing household items
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के बालाघाट में एक युवक ने अपने माता-पिता की हत्या कर दी। माता-पिता की गलती इतनी थी कि युवक को घर का सामान फेंकने से रोका था। गुस्से से आगबबूला बेटे ने उन पर गैती से हमला कर दिया, जिसमें उनकी मौत हो गई। आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला बालाघाट जिले के हट्टा पुलिस थाना क्षेत्र में सिंगोड़ी पंचायत के गुनई गांव का है। बताया गया कि यहां रहने वाले रूपचंद के छोटे बेटा सरोज 25 वर्ष का बुधवार देर रात को किसी बात को विवाद हो गया था। गुस्से में वह घर में रखे सामान को तोड़फोड़ करने लगा। इसकी आवाज सुनकर बाहर खड़े पिता रूपचंद (64) उसके पीछे दौड़कर गए और उसे रोकने की कोशिश की तो उसने अपने पिता पर ही फावड़ा-गैती से हमला कर दिया। उसका यह रूप देखकर मां कविता पति को बचाने को दौड़ी और बेटे पर चिल्लाने लगी तो सरोज ने मां पर भी हमला कर दिया। हमले से घायल गंभीर अवस्था में कविता को पड़ोसियों ने अस्पताल पहुंचाया। लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इधर पिता की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हट्टा थाना प्रभारी विजय सनस ने बताया कि आरोपी के बारे में पड़ोसियों ने बताया कि वह सनकी और गुस्सैल प्रवृत्ति का है। पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा-गैती और डंडा बरामद किया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed