{"_id":"6575c3413f8fe73e2f0d76e0","slug":"bajrang-dal-demonstrated-fiercely-on-the-news-of-conversion-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: धर्मांतरण की सूचना पर बजरंग दल ने किया जमकर प्रदर्शन, मौके पर पहुंची पुलिस तब शांत हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: धर्मांतरण की सूचना पर बजरंग दल ने किया जमकर प्रदर्शन, मौके पर पहुंची पुलिस तब शांत हुआ हंगामा
Sun, 10 Dec 2023 07:26 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 10 Dec 2023 07:26 PM IST
सार
Sehore: नगर के बीचों बीच स्थित लुर्द माता चर्च पर रविवार कुछ ग्रामीण महिलाओं के धर्मांतरण की खबर ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं को आक्रोशित कर दिया। आनन फानन में सैकड़ों बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने चर्च के सामने आकर नारेबाजी कर दी। इस बीच भारी पुलिस बल भी वरिष्ठ अधिकारियों से साथ चर्च पर पहुंच गए।
विज्ञापन
धर्मांतरण की सूचना पर बजरंग दल ने किया जमकर प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिहोर में रविवार को हिंदू संगठनों को जानकारी मिली कि लुर्द माता स्कूल और चर्च में बड़े स्तर पर धर्मांतरण हो रहा है। इसके बाद हिंदू संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता चर्च के बाहर इक्कठा हो गए और वहां नारेबाजी करने लगे। हंगामे की सूचना पर CSP निरंजन सिंह राजपूत, कोतवाली थाना प्रभारी विकास खींची, मंडी थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धू और पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
पुलिस ने कराया मामला शांत
मामले में हिंदू संगठनों ने कहा है कि इस स्कूल और चर्च में धर्मांतरण हो रहा था, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं चर्च की ओर से पदाधिकारी प्रभु तिर्की ने कहा कि सिर्फ क्रिसमस की तैयारी की जा रही थी। चर्च से जुड़े लोगों का कहना था कि हम धार्मिक कार्यक्रम कर रहे थे। धर्मांतरण जैसा कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। काफी समय तक बजरंग दल कार्यकर्ताओं की नारेबाजी के बीच पुलिस ने चर्च में मौजूद लोगों को बाहर निकाल कर हंगामे को शांत कराया।
विज्ञापन
