{"_id":"6174142b4f89a05c7d75b1da","slug":"badwani-school-bus-overturned-driver-killed-on-spot-children-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़वानी में हादसा :स्कूल बस पलटी, ड्राइवर की मौत, बाल-बाल बचे नौनिहाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़वानी में हादसा :स्कूल बस पलटी, ड्राइवर की मौत, बाल-बाल बचे नौनिहाल
Sat, 23 Oct 2021 07:24 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 23 Oct 2021 07:24 PM IST
सार
बड़वानी के अंजड़ में शनिवार सुबह स्कूली छात्रों को ले जा रही स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के वक्त बस में करीब 20 बच्चे सवार थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
लापरवाही के कारण होने वाले हादसों के बाद भी इनसे सबक नहीं लिया जा रहा और मासूमों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। शासन-प्रशासन भी हादसे के बाद कार्रवाई की रस्म अदायगी करता है और इसके बाद सब भूल जाते हैं। शनिवार को बड़वानी जिले में लापरवाही के कारण ऐसा ही हादसा हुई जिसमें कई नौनिहालों की जान जोखिम में पड़ गई।
विज्ञापन
बस में 20 बच्चे थे सवार
जानकारी के मुताबिक बड़वानी के अंजड़ में शनिवार सुबह स्कूली छात्रों को ले जा रही स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के वक्त बस में करीब 20 बच्चे सवार थे। तीन बच्चों को चोट आई, बाकियों को भी मामूली चोटें आईं। हादसे में चालक बस के नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों में भी गुस्सा भी देखा गया।
विज्ञापन
गांव से बच्चों को ले जा रही थी बस
बताया जा रहा है कि अंजड़ पब्लिक स्कूल की थी। गांव से बच्चों को लेकर बस स्कूल जा रही थी। सुबह करीब दस बजे हादसा हुआ। यह बात सामने आई है कि बस का चालक गेट पर खड़ा था और क्लीनर बस चला रहा था, इस कारण वह नियंत्रण नहीं रख सका। बस की गति भी तेज थी। मारे गए ड्राइवर का नाम मनीष था, जिसकी बस के नीचे दबने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों को मिली खबर तो घबरा गए
हादसे की खबर जब गांव तक पहुंची तो परिजन घबरा गए। जिनके भी बच्चे बस में बैठकर स्कूल गए थे वे सारे काम छोडक़र घटनास्थल की ओर गए। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। अपने बच्चों को कुशल देखने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
