{"_id":"6284a11fae491a194663b654","slug":"badwani-11th-class-student-hanged-herself-at-home-blackmailing-her-friend-by-threatening-to-make-photos-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badwani: 11वीं की छात्रा ने घर में लगाई फांसी, फोटोज वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही थी सहेली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badwani: 11वीं की छात्रा ने घर में लगाई फांसी, फोटोज वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही थी सहेली
Wed, 18 May 2022 01:02 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 18 May 2022 01:02 PM IST
सार
रविवार को हीरन्या के माता-पिता घर से बाहर गए थे, वहीं उसके छोटे भाई बहन नीचे खेल रहे थे। इस दौरान उसने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। शाम को जब माता पिता घर पहुंचे तो उन्हें बेटी की शव पंखे से लटका मिला।
विज्ञापन
11वीं की छात्रा ने किया सुसाइड।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले की एक छात्रा ने अपनी सहेली की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर मौत को गले लगा लिया। छात्रा के पिता ने उसकी सहेली पर बेटी को फोटोज और वीडियो वायरल करने की बात कह कर परेशान करने के आरोप लगाए हैं।
दरअसल बड़वानी निवासी हीरन्या मालव इंदौर के सिटीकॉन वेली में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। वह कन्या स्कूल में 11 वीं की छात्रा थी। रविवार को हीरन्या के माता-पिता घर से बाहर गए थे, वहीं उसके छोटे भाई बहन नीचे खेल रहे थे। इस दौरान उसने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। शाम को जब माता पिता घर पहुंचे तो उन्हें बेटी की शव पंखे से लटका मिला।
हीरन्या के पिता का कहना है कि बेटी कुछ दिनों से तनाव में थी, उसकी सहेली उसे फोटोज और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर परेशान कर रही थी, बेटी को डर था कि सहेली उसके फोटोज सोशल मीडिया में वायरल कर देगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
हीरन्या के पिता का कहना है कि बेटी ने कुछ दिनों पहले बताया था कि वह कोचिंग से निकलने के बाद एक दिन दोस्तों के साथ सिगरेट पी रही थी, इसी दौरान साथ में पढ़ने वाली एक छात्रा और एक छात्र ने उसका वीडियो बना लिया था और कुछ फोटोज ले लिए थे, छात्रा की सहेली उन तस्वीरों को वायरल करने और सोशल मीडिया में पोस्ट करने की धमकी दे रही थी, जिससे परेशान होकर बेटी ने मौत को गले लगा लिया।