{"_id":"628775347c60060af968a05b","slug":"bad-words-of-congress-mla-congress-mla-compares-officers-with-dogs-know-what-netaji-was-upset-about","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bad words of Congress MLA: कांग्रेस विधायक ने अधिकारियों की तुलना कुत्तों से की, जानिए किस बात पर उखड़े नेताजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bad words of Congress MLA: कांग्रेस विधायक ने अधिकारियों की तुलना कुत्तों से की, जानिए किस बात पर उखड़े नेताजी
Fri, 20 May 2022 04:32 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 20 May 2022 04:32 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के बैतूल में कांग्रेस विधायक ने अधिकारियों के लिए आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया है। विधायक महोदय अपने समर्थक को गलत बताए जाने पर नाराज थे। उन्होंने धरना देते हुए अधिकारियों के लिए कह दिया कि कुत्ता तो कुत्ते का मुंह ही चाटेगा। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
घोड़ाडोंगरी से विधायक ब्रह्म भलावी ने अधिकारियों के लिए कह दिया कि कुत्ता तो कुत्ते का मुंह ही चाटेगा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के बैतूल में कांग्रेस विधायक ने अधिकारियों के लिए आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया है। विधायक महोदय अपने समर्थक को गलत बताए जाने पर नाराज थे। उन्होंने धरना देते हुए अधिकारियों के लिए कह दिया कि कुत्ता तो कुत्ते का मुंह ही चाटेगा। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। नेताजी सहायक यंत्री व उपयंत्री को हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं।
जानकारी के अनुसार बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी से विधायक ब्रह्म भलावी के क्षेत्र में निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें करीब 600 लोग मस्टर पर मजदूरी कर रहे हैं। इस निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि चौपना मिथुन विश्वास पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए लोगों ने उन्हें पीट दिया। शिकायत पर जांच हुई तो अधिकारियों ने जांच प्रतिवेदन में भी विधायक प्रतिनिधि मिथुन विश्वास की गलती बता दी। इससे झल्लाते हुए विधायक भलावी धरने पर बैठ गए और उन्होंने निर्माण कार्य से जुड़े सहायक यंत्री व उपयंत्री को हटाने की मांग कर दी है।

कुछ दिन पहले विधायक प्रतिनिधि की पिटाई का भी वीडियो वायरल हुआ था।
- फोटो : फाइल फोटो
धरना देते हुए विधायक भलावी ने कहा कि निर्माण कार्य घटिया स्तर का हो रहा है। रात के समय निर्माण किया जाता है जिससे काम निम्नस्तरीय हो रहा है। काली मिट्टी डालने की जगह मुरम डाली जा रही है। मस्टर पर काम कर रहे लोगों के दलाल सक्रिय हैं और 600 लोगों को मस्टर पर काम करते दिखाया जा रहा है जबकि वहां काफी कम मजदूर काम कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि निर्माण कार्य स्तरीय नहीं होने पर ही मिथुन विश्वास वहां गए थे। उन पर झूठे आरोप लगाए गए और जांच उन्हीं अधिकारियों से करा ली गई। भलावी ने इसको लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि अब कुत्ता तो कुत्ते का मुंह ही चाटेगा। विधायक की इस टिप्पणी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।