फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bad words of Congress MLA Babulal Jandel, said brothers if the government comes I will burn them alive

MP News: कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल के बिगड़े बोल, कहा भाइयों अगर हमारी सरकार आई तो मैं जिंदा जला दूंगा

Fri, 13 Jan 2023 02:00 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 13 Jan 2023 02:00 PM IST
सार

श्योपुर में कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल ने संबोधन के दौरान कहा है कि भाइयों अगर सरकार आई तो आप इसकी चिंता मत करो जंगल में बकरियों को जलाने वालों को मैं जिंदा जला दूंगा।

विज्ञापन
Bad words of Congress MLA Babulal Jandel, said brothers if the government comes I will burn them alive
कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल के बिगड़े बोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैसे-जैसे मध्यप्रदेश में चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे ही नेताओं के बोल उग्र होते जा रहे हैं। ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले से आया है। पशु पालकों और वनांचल के ग्रामीणों के लिए कांग्रेस द्वारा किए गए आंदोलन में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल ने विवादित बयान दिया। इस बार एक नहीं बल्कि तीन-तीन विवादित बयान उन्होंने एक साथ दिए, जो अब जिले भर में चर्चा का विषय बने हुए हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक जंडेल ने संबोधन के दौरान कहा है कि भाइयों अगर सरकार आई तो आप इसकी चिंता मत करो जंगल में बकरियों को जलाने वालों को मैं जिंदा जला दूंगा, वह यहीं नहीं रुके और कहने लगे कि, मैं बाहर था मुझे सुनने में आया था कि पुलिस वालों ने लोगों को मारा पीटा है, अगर मैं यहां होता तो मेडिकल पुलिस वालों का भी होता। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बाबूलाल जंडेल पहले भी इस तरह के विवादित बयान पूर्व में दे चुके हैं। इन विवादित बयानों के अलावा उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत और खुद की लोकप्रियता पर भी सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि सरपंच बनना बहुत ज्यादा मुश्किल है, अगर रामनिवास रावत सरपंच का चुनाव लड़ेंगे तो वह चुनाव हार जाएंगे, उन्होंने खुद के लिए कहा कि वह विधायक का चुनाव जीत गए। लेकिन सरपंच का चुनाव लड़ेंगे तो हार जाएंगे। विधायक ने बातों ही बातों में अपनी और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत की लोकप्रियता पर सवाल खड़े किए, जो अब चर्चा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed