{"_id":"624011d2fc3c90145175f9fa","slug":"bad-words-of-collector-in-mp-engineer-said-is-there-a-fake-job-asked-another-deputy-engineer-to-put-10-shoes","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP में कलेक्टर के बिगड़े बोल: इंजीनियर से बोले- क्या फर्जी नौकरी लगी है, दूसरे उपयंत्री को 10 जूते लगाने कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP में कलेक्टर के बिगड़े बोल: इंजीनियर से बोले- क्या फर्जी नौकरी लगी है, दूसरे उपयंत्री को 10 जूते लगाने कहा
Sun, 27 Mar 2022 12:57 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:57 PM IST
सार
शाजापुर कलेक्टर ने शनिवार को निरीक्षण के दौरान दो इंजीनियर को लताड़ लगाई। कलेक्टर ने नगर पालिका की महिला इंजीनियर से पूछा कि क्या व्यापमं से फर्जी नौकरी लगी है। वहीं सीवरेज कंपनी के इंजीनियर को 10 जूते लगाने कहा।
विज्ञापन
वार्ड का निरीक्षण करते शाजापुर कलेक्टर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के शाजापुर कलेक्टर दिनेश जैन शनिवार को निरीक्षण के दौरान अपना आपा खो बैठे और कलेक्टरी का रौब दिखाते हुए दो इंजीनियर पर भड़क गए। नगर पालिका की महिला इंजीनियर पर भड़कते हुए कलेक्टर ने कहा कि क्या व्यापमं से फर्जी नौकरी लगी है। तुम्हें इंजीनियरिंग की जरा भी नॉलेज नहीं। वहीं सीवरेज कंपनी के एक दूसरे इंजीनियर को लताड़ लगाते हुए कलेक्टर ने कहा कि तुम इंजीनियर हो भी की नहीं, अर्जी फर्जी डिग्री लेकर आ गए। उन्होंने कर्मचारियों से इंजीनियर के बेइज्जत करते हुए कहा कि गुटखा चबाए जा रहा है नालायक, यदि काम नहीं कर रहा है तो इसे बंद कर के 10 जूते लगाओ यही इलाज है।
दरअसल शनिवार को शाजापुर कलेक्टर दिनेश जैन शहर के कई वार्डों का निरीक्षण करने के लिए निकले थे। इस दौरान वे शहर में सड़कों की खराब स्थिति देखकर आपा खो बैठे। सड़क की घटिया क्वालिटी देखकर वे नगर पालिका की महिला इंजीनियर और सीवरेज कंपनी के इंजीनियर पर भड़ास निकालने लगे और उन पर बेइज्जती भरे लहजे में अपनी भड़ास निकाली।
अतिक्रमण को तत्काल हटाने कहा
कलेक्टर ने एक निर्माणाधीन मकान को देखकर नाराजगी जाहिर की और कहा कि आधी सड़क रोक दी। उन्होंने सीएमओ से कहा कि जब परमिशन आवासीय मकान की है और दुकानें बन रही हैं तो इसे अभी तोड़ो, जेसीबी बुलाओ।
विज्ञापन
सीवरेज कंपनी के इंजीनियर पर भड़के
निरीक्षण के दौरान शहरवासियों ने कलेक्टर को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। सीवरेज लाइन के कारण पूरे शहर की खुदाई हो चुकी है, वहीं, सीवरेज कंपनी ने कहीं भी सड़कों की मरम्मत ठीक तरह से नहीं की। गड्ढों को मिट्टी से भरा देखकर कलेक्टर भड़क गए और इंजीनियर से कहा कि तुम इंजीनियर हो भी की नहीं, अर्जी फर्जी डिग्री लेकर आ गए. यह भी पता नहीं किसने तोड़ा, मिट्टी डालने से सड़क सही हो जाती है, तुम यहां शहर के लोगों को बेवकूफ समझते हो क्या?