फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal decorated with lotus flowers in Bhasma Aarti Ujjain News

Ujjain News: भस्म आरती में कमल के फूलों से सजे बाबा महाकाल, नमकीन के साथ लगाया राजगीर के लड्डू का भोग

Thu, 07 Mar 2024 10:26 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 07 Mar 2024 10:26 AM IST
सार

आज द्वादशी पर भस्मआरती में बाबा महाकाल को कमल के फूलों से सजाया गया। नमकीन के साथ राजगीर के लड्डू का भोग भी लगाया गया था। भांग और डॉयफ्रूट के श्रंगार के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई।

विज्ञापन
Baba Mahakal decorated with lotus flowers in Bhasma Aarti Ujjain News
भांग और डॉयफ्रूट के श्रंगार के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज फाल्गुन कॄष्ण पक्ष की द्वादशी पर गुरुवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया और कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को रजत का मुकुट, रुद्राक्ष व पुष्पों की माला धारण करवाई गई।

विज्ञापन


श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि आज द्वादशी पर भस्मआरती में बाबा महाकाल को कमल के फूलों से सजाया गया। नमकीन के साथ राजगीर के लड्डू का भोग भी लगाया गया था। भांग और डॉयफ्रूट के श्रंगार के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन


व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर एसपी ने लिया जायजा
महाशिवरात्रि को लेकर उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक प्रदीप मिश्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए जगह-जगह पेयजल, मेडिकल, अस्थाई शौचालय इत्यादि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश किया कि वृद्धों और दिव्यांग जनों को सुगमतापूर्वक दर्शन हो सके इसका विशेष ध्यान रखें। हेल्प डेस्क और कंट्रोल रूम का प्रभावी ढंग से संचालन किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर सिंह ने कर्कराज के पास पार्किंग व्यवस्था से लेकर नरसिंह घाट, चार धाम मंदिर होते हुए त्रिवेणी कंट्रोल रूम तक व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मंदिर में भी श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं का अवलोकन श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं देखीं। मंदिर प्रशासक सोनी ने महाशिवरात्रि पर्व पर की गई विशेष व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान निगम आयुक्त आशीष पाठक, एडिशनल एसपी गुरु प्रसाद पाराशर, जयंत सिंह राठौर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed