फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Azadi Ka Amrit Mahotsav: VD Sharma counterattacked, said Congress ruled 55 years by selling Gandhi's ideas

Azadi Ka Amrit Mahotsav: वीडी शर्मा का पलटवार, बोले- कांग्रेस गांधीजी के विचारों को बेचकर 55 साल राज कर गई

Wed, 03 Aug 2022 09:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 03 Aug 2022 09:53 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस के बीजेपी को तिरंगा बेचने के आरोप पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने तो गांधीजी के विचारों को बेचकर देश पर 55 साल राज कर लिया।

विज्ञापन
Azadi Ka Amrit Mahotsav: VD Sharma counterattacked, said Congress ruled 55 years by selling Gandhi's ideas
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान पर राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस के बीजेपी को तिरंगा बेचने के आरोप पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने तो गांधी जी के विचारों को बेचकर देश पर 55 साल राज कर लिया।
विज्ञापन

 
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि घर-घर तिरंगा फहराया जाए, यह हमारा भाव है। हमारा भाव तिरंगे के माध्यम से राजनीति करना नहीं है। हमने उपलब्धता के लिए स्थान तय किए हैं। फ्री की संस्कृति कांग्रेस की जिंदगीभर लोगों को गुमराह करने की रही है। हर बात फ्री में देना। यह उस पर काम कर रहे हैं। हम तिरंगा बेच नहीं रहे उपलब्ध करा रहे हैं। कांग्रेस विकृत मानसिकता का राजनीतिक दल है। तुम तो गांधी जी के विचारों को बेचकर 55 वर्ष राज कर गए देश पर। इस देश में गांधीजी के विचारों को धो डाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीजी के विचारों को जमीन पर उतारने का काम किया है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि आप तो विचारों को बेच रहे थे। आज भी उसी नाम को देश के अंदर बेचने का काम कर रहे हैं। मेरा कहना है कि कांग्रेस एक विकृत मानसिकता का दल बन गया है। बीजेपी ने तिरंगा को उपलब्ध कराने के लिए बीजेपी मुख्यालय पर सुविधा केंद्र बनाए हैं। इस पर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा था कि हमारी आजादी और अस्मिता के प्रतीक तिरंगे का भाजपा कार्यालय में विक्रय करना शर्मनाक व आपत्तिजनक है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है। 
विज्ञापन


कांग्रेस जनता को तिरंगा बांटें
वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस इस अभियान पर उंगली उठाने के बजाए प्रधानमंत्री के आह्वान को मानकर सकारात्मक राजनीति करें। आजादी के अमृत महोत्सव में जनता को तिरंगा बांटने का काम करें। देशभक्ति के भाव के साथ हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed