फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Azadi Ka Amrit Mahotsav: Farmer tribal women hoisted the tiranga in the fields, said-you should also wave flag

Azadi Ka Amrit Mahotsav: किसान आदिवासी महिलाओं ने खेतों में फहराया तिरंगा, कहा- आप भी लहराएं झंडा

Thu, 11 Aug 2022 06:07 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 11 Aug 2022 06:07 PM IST
सार

उमरिया की आदिवासी किसान युवतियों-महिलाओं ने खेतों में तिरंगा फहराकर लोगों से अपील की है कि वे भी घरों पर तिरंगा जरूर फहराएं। 

विज्ञापन
Azadi Ka Amrit Mahotsav: Farmer tribal women hoisted the tiranga in the fields, said-you should also wave flag
आदिवासी किसान महिलाओं ने खेत में फहराया तिरंगा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है। 13 से 15 अगस्त को प्रदेश  में हर घर तिरंगा फहराने की अपील की जा रही है। उमरिया की आदिवासी किसान युवतियों-महिलाओं ने खेतों में तिरंगा फहराकर लोगों से अपील की है कि वे भी घरों पर तिरंगा जरूर फहराएं। 
विज्ञापन


उमरिया के कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी के मार्गदर्शन पर एक युवा टीम काम कर रही है। ये टीम उमरिया के ग्राम पंचायत पटपरा में खेतों में कार्य कर रही आदिवासी किसान महिलाओं के बीच पहुंची और सभी ने खेत में तिरंगा फहराया। टीम लीडर हिमांशु तिवारी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर युवा टीम उमरिया भी घर-घर गांव-गांव जाकर लोगों को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित कर रही है।
विज्ञापन


उमरिया के ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के साथ टीम सदस्यों ने खेतों में पहुंच तिरंगा फहराया और सभी लोगों से अपील की कि आप सभी लोग अपने घर की छतों पर 13 से 15 अगस्त तिरंगा अवश्य फहराएं। इस अवसर पर पंचायत सचिव लक्ष्मी सिंह, नमन गुप्ता, रेनुका सिंह, ज्योति विश्वकर्मा, कविता बर्मन, रविन्द्र प्रजापति, सुनील प्रजापति, अंकिता बर्मन, मित्रा सिंह, अभिलाषा सिंह, नीरज बर्मन, कमला सिंह, रितु सिंह, सुमन सिंह, साधना सिंह, आयुष बर्मन, नरेश प्रजापति एवं सभी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed