फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   LOP Govind Singh demands CBI inquiry of Ayushman scam in MP

MP News : प्रदेश में व्यापमं से बड़ा आयुष्मान घोटाला, विपक्ष के नेता गोविंद सिंह ने की सीबीआई जांच की मांग

Thu, 12 Jan 2023 04:09 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 12 Jan 2023 04:09 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि केंद्र की आयुष्मान योजना के तहत गरीबों का पांच लाख तक का इलाज मुफ्त कराने की सुविधा दी गई है, लेकिन मध्यप्रदेश में बिना डॉक्टर और पलंग वाले एक कमरे के अस्पतालों को इलाज की मान्यता दी गई और एक से पांच करोड़ रुपये तक जारी किए गए। 

विज्ञापन
LOP Govind Singh demands CBI inquiry of Ayushman scam in MP
डॉ. गोविंद सिंह, नेता प्रतिपक्ष - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने प्रदेश में व्यापमं से बड़ा आयुष्मान घोटाला होने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रदेश में आयुष्मान योजना में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि इसमें सिर्फ एक बाबू को दोषी ठहराने से शंका बढ़ जाती है। उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान से घोटाले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की, ताकि गरीबों का हक लूटने वाले लोग दंडित हो सकें।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि केंद्र की आयुष्मान योजना के तहत गरीबों का पांच लाख तक का इलाज मुफ्त कराने की सुविधा दी गई है, लेकिन मध्यप्रदेश में बिना डॉक्टर और पलंग वाले एक कमरे के अस्पतालों को इलाज की मान्यता दी गई और एक से पांच करोड़ रुपये तक जारी किए गए। 
विज्ञापन


सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए आयुष्मान योजना पूरे देश में लागू की है। इसमें पांच लाख रुपये की चिकित्सा मुफ्त कराने की व्यवस्था है। उन्होंने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में चौतरफा लूट मची है। शिवराज सरकार में बैठे अधिकारी और संत्री से लेकर मंत्री तक सब इस घोटाले में शामिल हैं। पूर्व में एक महिला अधिकारी के रिश्तेदार का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद मैंने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में यह सवाल उठाया था, फिर भी न कोई गिरफ्तारी हुई और न कोई कार्रवाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. गोविंद सिंह ने आरोप लगाया कि जांच कमेटी की रिपोर्ट भी आ गई, जिसमें पता चला कि जो अस्पताल है ही नहीं उन्हें भी करोड़ों का भुगतान कर दिया गया। विपक्ष व कांग्रेस के नेता ने आरोप लगाया कि आयुष्मान घोटाला मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा घोटाला है। यदि इसकी सीबीआई जांच होगी तो व्यापमं से भी बड़ा घोटाला सामने आएगा, लेकिन सरकार इस मामले को लेकर पूरी तरह चुप है। 

बाबू नहीं कर सकता 250 करोड़ का घोटाला
डॉ. गोविंद सिंह ने सवाल किया कि क्या 250 करोड़ का घोटाला कोई बाबू कर सकता है? दरअसल,इसमें भाजपा नेताओं तक फिरौती की राशि जा रही है, इसलिये कोई कार्यवाही नहीं हो रही। सिंह ने कहा कि सीएम शिवराज सिंह यदि पाक साफ हैं, तो इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपें और दोषी लोगों को जेल पहुंचाएं। सिंह ने कहा कि यदि सीएम कोई एक्शन नहीं लेंगे तो वे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखेंगे और कहेंगे कि आप देश भर में कहते हैं कि ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा, लेकिन यहां तो पूरा मध्यप्रदेश ही लूट गया। 


नेता प्रतिपक्ष का कहना है कि वे दो माह से इस मामले को उठा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे यह प्रमाणित होता है कि सरकार इस मामले को रफा दफा कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed