फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ayurvedacharya's open challenge to Dhirendra Shastri, said - take out my slip, I will give one crore reward

Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री को आयुर्वेदाचार्य का खुला चैलेंज, बोले- मेरी पर्ची निकालो एक करोड़ इनाम दूंगा

Thu, 09 Mar 2023 03:13 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 09 Mar 2023 03:13 PM IST
सार

डॉक्टर टाटा ने धीरेंद्र शास्त्री पर सीधा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पंडित धीरेन्द्र शास्त्री को अगर सच में कोई सिद्धि प्राप्त है तो वह मेरे द्वारा लिखी पर्ची में बताए क्या लिखा है, अगर यह सच हुआ तो मैं उन्हें एक करोड़ रुपये दूंगा।

विज्ञापन
Ayurvedacharya's open challenge to Dhirendra Shastri, said - take out my slip, I will give one crore reward
डॉ. प्रकाश टाटा का धीरेंद्र शास्त्री को चैलेंज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री को छिंदवाड़ा के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर प्रकाश टाटा ने खुला चैलेंज किया है। उन्होंने चैलेंज करते हुए कहा कि धीरेंद्र शास्त्री के द्वारा जो पर्ची में मन की बात लिखने का दावा किया जा रहा है वह सब आडंबर है यदि यह सिद्ध हुआ तो वह एक करोड़ रुपये देंगे। 
विज्ञापन


दरअसल डॉक्टर टाटा ने छिंदवाड़ा के सिल्वर शाइन होटल में पत्रकारों के सामने यह बड़ा दावा करते हुए धीरेंद्र शास्त्री पर सीधा सीधा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पंडित धीरेन्द्र शास्त्री को अगर सच में कोई सिद्धि प्राप्त है तो वह मेरे द्वारा लिखी पर्ची में बताए क्या लिखा है, अगर यह सच हुआ तो मैं उन्हें एक करोड़ रुपये दूंगा, हां अगर वह नहीं दे पाए तो उन्हें मुझे 11 लाख रुपये देना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह खुला चैलेंज केवल पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ही नहीं बल्कि देश भर में फैले सभी पर्ची बाबाओं के लिए है और वह भी किसी भी धर्म के क्यों ना हों।
विज्ञापन


उन्होंने इन सभी बातों को आडंबर का हवाला देते हुए बताया कि ऐसी कोई सिद्धी नहीं होती है। दुनिया में कोई भी भगवान नहीं है। यह सब सेटिंग के माध्यम से पैसे कमाने का जरिया है। मुझे भी एक ग्रामीण क्षेत्र में बैठा दिया जाए तो मैं भी आडंबर के माध्यम से लाखों लोगों की भीड़ एकत्रित कर सकता हूं। उन्होंने कहा कि मैं धर्म में पूरा विश्वास करता हूं लेकिन यह जो लोग कर रहे हैं वह केवल एक आडंबर है और पैसा कमाने का सरल तरीका बस है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, सोमवार को होटल सिल्वर साईन में आयुर्वेदाचार्य प्रकाश टाटा व मशहूर फिल्म मोहरा की ना कजरे की धार फेम अभिनेत्री पूनम झावरे की प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया था। जिसमें डॉक्टर टाटा ने यह बड़ी बात कही है। डॉक्टर टाटा यह दावा करते हैं कि उनके आयुर्वेद के उपचार से कई लोग ठीक हो चुके हैं फिलहाल उन्होंने अब बागेश्वर धाम पर सीधा सीधा आरोप लगा दिया है जिसको लेकर एक बार फिर मामला सुर्खियों में हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed